Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में 15 अगस्त से पहले हाई अलर्ट, ISI मॉड्यूल का कनेक्शन सामने आते ही स्पेशल सेल एक्टिव

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:35 PM (IST)

    स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI आतंकी मॉड्यूल के 'दिल्ली कनेक्शन' सामने आने के बाद स्पेशल सेल ने सक्रियता बढ़ा दी है। आतंकियों ने जंतर-मंतर पर हमले की साज ...और पढ़ें

    15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल एक्टिव। (AI Generated Image)

    15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल एक्टिव। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. ISI आतंकी मॉड्यूल के 'दिल्ली कनेक्शन' से स्पेशल सेल सक्रिय।

    2. जंतर-मंतर पर पेट्रोल बम हमले की आतंकी साजिश का खुलासा।

    3. दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर सबूत जुटा रही।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस और तमाम केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अमृतसर पुलिस द्वारा पिछले हफ्ते गिरफ्तार किए गए पाकिस्तान समर्थित आईएसआई आतंकी मॉड्यूल के 'दिल्ली कनेक्शन'' सामने आने के बाद स्पेशल सेल ने सक्रियता और बढ़ा दी है। इंटरनेट मीडिया पर नजर रखी जा रही है।

    पाकिस्तान से आने वाली कॉल्स पर नजर रखी जा रही है। मुखबिर को अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि आइएसआइ, शहजाद भट्टी माड्यूल का इस्तेमाल करके 15 अगस्त से पहले दिल्ली में आतंकी वारदात करा सकती है, ताकि दहशत का माहौल पैदा किया जा सके।

    'ऑपरेशन दिल्ली' और जंतर-मंतर पर रची गई आतंकी साजिश

    पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त पूछताछ में आतंकी वंश कुमार ने 'ऑपरेशन दिल्ली' और जंतर-मंतर पर रची गई आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। स्पेशल सेल सूत्रों के मुताबिक आतंकी देव सिंह ने विशाल उर्फ गंगू को दिल्ली जाने का निर्देश दिया था। यात्रा का खर्च उठाने के लिए एक स्थानीय दुकानदार के जरिए दो हजार की व्यवस्था की गई थी।

    25 जुलाई की शाम अमृतसर रेलवे स्टेशन पर वंश कुमार, विशाल, रोहित, देव सिंह और सुखदीप सिंह एकत्र हुए थे। वहां से सभी ट्रेन में सवार होकर नई दिल्ली आ गए थे। नई दिल्ली से वे सभी सीधे जंतर-मंतर आ गए थे। जंतर-मंतर पर उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति (जिसे पाकिस्तानी हैंडलर ने भेजा था) इन आतंकियों से मिला था।

    खबरें और भी

    आतंकियों को आठ कांच की बोतलें सौंपीं

    संदिग्ध व्यक्ति ने इन आतंकियों को आठ कांच की बोतलें सौंपीं थी और जंतर-मंतर पर तैनात दिल्ली पुलिस के जवानों, सेना और अर्धसैनिक बलों पर पेट्रोल बम से हमला करने के निर्देश दिए थे। जंतर-मंतर से ही एक हैंडलर ने सीधे पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को फोन भी किया था। उक्त सूचना के बाद स्पेशल सेल की एक टीम फिलहाल अमृतसर में डेरा डाले हुए है।

    सेल की टीम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर जंतर-मंतर तक के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाल जांच में जुटी हुई हैं, ताकि आतंकियों और यूपी के संदिग्ध हैंडलर के दावों की पुष्टि की जा सके। पुलिस आतंकियों की गतिविधियों, उत्तर प्रदेश के संदिग्ध संपर्क, जंतर-मंतर पहुंचने के रूट तथा अन्य फोरेंसिक व तकनीकी साक्ष्यों को जुटाने में पंजाब पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है।

    यह भी पढ़ें- छोटे-छोटे राज्यों के गठन की उठी मांग, जंतर-मंतर पर 'फेडरेशन फॉर न्यू स्टेट्स' ने दिया धरना