Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फ्री कश्मीर के पोस्टर, बांग्लादेश में सीक्रेट मीटिंग और ISI का टेरर मॉड्यूल... इस तरह रची थी भारत को दहलाने की साजिश

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 01:16 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बांग्लादेशी आतंकी संगठन और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े थे, ज ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी बंगाल और तमिलनाडु से हुई है।

    तमिलनाडु के तिरुप्पुर से गिरफ्तार किए गए 6 लोगों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। इनके पास से 12 से ज्यादा मोबाइल फोन और 16 से ज्यादा सिम कार्ड बरामद हुए हैं। गिरफ्तार लोगों में मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल शामिल हैं।

    Jagran News (600)

    गिरफ्तार हुए आतंकी। जागरण

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से दो आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से कई फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए। बांग्लादेश के आतंकी संगठन और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े संगठनों के संपर्क में रहकर भारत में बड़ी आतंकी वारदात करने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है।

    वहीं, दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी बंगाल में भारत को दहलाने की सीक्रेट मीटिंग कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने इनकी साजिश को नाकाम कर दिया है। 

    पहले लाल किला डॉक्टर टेरर मॉड्यूल और अब पाकिस्तान ISI टेरर मॉड्यूल का सुरक्षा एजेंसियों ने पोस्टर्स के जरिए खुलासा किया। आठ फरवरी को दिल्ली में कई जगहों पर फ्री कश्मीर के पोस्टर बरामद किए गए थे, जिसके बाद स्पेशल सेल को खुफिया जानकारी मिली और पूरे आतंकी मॉड्यूल का खुलासा तमिलनाडु और पश्चिमी बंगाल से हुआ। ठीक उसी तरह, जिस तरह जम्मू-कश्मीर से पोस्टर बरामद होने के बाद फरीदाबाद से विस्फोटक बरामद किया गया। इसके बाद ही लाल किला डॉक्टर टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ था।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की मस्जिद पर हुआ था धमाका, अब लश्कर की साजिश का बड़ा खुलासा; निशाने पर दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिर

    बताया गया कि कोलकाता में भी छह जगहों पर फ्री कश्मीर के पोस्टर लगाए गए थे। दिल्ली मेट्रो पर भी फ्री कश्मीर के पोस्टर लगाए गए। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कई महत्वपूर्ण जगहों की रेकी के वीडियो मिले हैं। इनका एक हैंडलर जम्मू-कश्मीर से पूरे ऑपरेशन को हैंडल कर रहा था, जबकि दूसरा हैंडलर बांग्लादेश से इस ग्रुप को निर्देश दे रहा था।

    खबरें और भी

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम

    1. मिजानूर रहमान
    2. मो. शबद
    3. उमर
    4. मोहम्मद लितान
    5. मोहम्मद शाहिद
    6. मोहम्मद उज्ज्वल

    इन सभी को तिरुप्पुर के अलग-अलग गारमेंट यूनिट्स से पकड़ा

    उथुकुली: 02 आरोपी
    पल्लादम: 03 आरोपी
    तिरुमुरुगनपूंडी: 01 आरोपी
    फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल