विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में बारिश ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड, कई इलाकों में 100mm से ज्यादा वर्षा; मानसून का कोटा पूरा

Published: Wed, 26 Aug 2026 04:53 AM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2026 06:58 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हुई भारी बारिश ने अगस्त में दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, कई ...और पढ़ें

तेज वर्षा के दौरान कनाट प्लेस आउटर सर्किल  में हुए जलभराव से गुजरते वाहन।  जागरण

तेज वर्षा के दौरान कनाट प्लेस आउटर सर्किल  में हुए जलभराव से गुजरते वाहन।  जागरण

HighLights

  1. दिल्ली में अगस्त की बारिश ने दो साल का रिकॉर्ड तोड़ा।

  2. कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई।

  3. राजधानी ने समय से पहले ही मानसून का कोटा पूरा किया।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में लगातार दूसरे दिन भी वर्षा का दौर जारी रहा। कहीं पर हल्की तो कहीं पर मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई। आलम यह रहा कि 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर 100 मिमी के आसपास और कई जगह 100 मिमी से भी अधिक से वर्षा रिकार्ड की गई। इस आंकड़े के साथ ही मंगलवार दो सालों में अगस्त का सर्वाधिक वर्षा वाला दिन बन गया।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में 99.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो अगस्त में दो वर्षों में सर्वाधिक है। इससे पहले एक अगस्त 2024 को 107.6 मिमी वर्षा हुई थी।

अलग अलग स्थानों की बात करें तो रिज क्षेत्र में 100.4 मिमी और आयानगर में 101.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। दिल्ली विश्वविद्यालय में सर्वाधिक 104 मिमी, जबकि लोधी रोड में 98.3 मिमी वर्षा हुई। पालम में 68.0 मिमी, जनकपुरी में 76.0 मिमी, छतरपुर में 63.5 मिमी और पूसा में 62.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

79339241 (1)

वर्षा और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 73 से 100 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सुबह का समय अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है। हालांकि दोपहर बाद से शाम तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी नवदीप दहिया के मुताबिक देर रात तक वर्षा की गतिविधियां कम होने और फिर मौसम के अपेक्षाकृत शुष्क होने की संभावना है।

एक माह पहले ही मानसून की वर्षा का कोटा हुआ पूरा

इस साल मानसून में सामान्य से कम वर्षा होने के मौसम विभाग के पूर्वानुमान को धत्ता बताते हुए मंगलवार को एक माह पूर्व ही दिल्ली में मानसून की वर्षा का कोटा भी सरप्लस हो गया। ज्ञात हो कि जून, जुलाई, अगस्त व सितंबर की औसत वर्षा का आंकड़ा 640.4 मिमी है जबकि मंगलवार (25 अगस्त) तक ही राजधानी में वर्षा का आंकड़ा 645.1 मिमी पहुंच गया।

79339241 (1)

दिलचस्प यह कि अभी अगस्त का अंतिम सप्ताह और सितंबर का पूरा महीना भी बचा हुआ है। उम्मीद है कि मानसून की समयावधि खत्म होते- होते साल भर की वर्षा का कोटा 774.4 मिमी भी पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बारिश से आफत: कनॉट प्लेस से किशनगंज तक भरा पानी, भीषण जाम में घंटों फंसे रहे यात्री

यह भी पढ़ें- थोड़ी सी बारिश और आरा जंक्शन के मुख्य द्वार का ये हाल! पानी के बीच फंसे यात्री