Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में राशन का संकट! महीने के 11 दिन बाद भी दुकानों तक नहीं पहुंचा अनाज का कोटा

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 08:25 PM (IST)

    दिल्ली में राशन आपूर्ति में डीएससीएससी की विफलता के कारण अगस्त माह का राशन भी 11 दिन बाद पूरा नहीं पहुंच पाया है। इससे तीन महीने का एक साथ राशन वितरण ...और पढ़ें

    11 दिन बीते, अगस्त माह का पूरा राशन भी नहीं पहुंचा दुकानों पर।

    11 दिन बीते, अगस्त माह का पूरा राशन भी नहीं पहुंचा दुकानों पर।

    HighLights

    1. अगस्त के 11 दिन बाद भी राशन आपूर्ति अधूरी।

    2. डीएससीएससी की विफलता से कार्डधारक परेशान।

    3. तीन महीने का राशन वितरण असंभव दिख रहा।

    संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (डीएससीएससी) राशन आपूर्ति में लगातार विफल नजर आ रहा है। आलम यह है कि अगस्त माह के 11 दिन बीत जाने के बाद भी शत-प्रतिशत राशन आपूर्ति, उचित दर दुकानों पर नहीं हो पाई है।

    ऐसे में तीन महीने का एक साथ राशन वितरण असंभव ही दिख रहा है। वहीं आपूर्ति में लगातार देरी की वजह अधिकारी मजदूरों व ट्रकों की कमी बता रहे हैं। इसमें सर्वाधिक परेशानी राशन कार्डधारियों को हो रही है, जिन्हें बार-बार राशन दुकानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

    गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में अगस्त से अक्टूबर 2026 तक के अग्रिम राशन के आवंटन का आदेश जारी किया था और अपने आदेश में 28 अगस्त तक तीनों महीनों के खाद्यान्न उठाए जाने का साफ निर्देश भी दिया था। वहीं डीएससीएससी ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) के गोदामों से अगस्त माह का राशन भी अभी तक पूरा उठाया है। ऐसे में सितंबर और अक्टूबर का राशन भी तय समयावधि में बांटा जाना असंभव लग रहा है।

    डीलर के पास एक महीने का स्टॉक उपलब्ध नहीं

    दिल्ली सरकारी राशन डीलर्स संघ (डीएसआरडीएस) के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा का कहना है कि कागजों में दो या तीन महीने के राशन आवंटन की बात की जा रही है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि डीलरों के पास अभी एक महीने का भी पूरा स्टॉक उपलब्ध नहीं है।

    गोदामों से अगर बिना किसी रुकावट के राशन की गाड़ियों की आवाजाही शुरू भी कर दी जाए, तो भी सिर्फ अगस्त माह का कोटा पूरा करने में दो दिन का वक्त लग जाएगा। ऐसे में केंद्र के निर्देशों के बावजूद 28 अगस्त तक कार्डधारियों तक तीनों माह का राशन बांटना नामुमकिन लग रहा है।

    खबरें और भी

    11 अगस्त तक एफसीआई के किस गोदाम से कितने अनाज की हुई आपूर्ति (प्रतिशत में)

    गोदाम गेहूं आपूर्ति (%) चावल आपूर्ति (%)
    मायापुरी 91.53 84.98
    ओखला 98.33 99.16
    पूसा 99.19 92.16
    घेवरा 98.10 95.96
    नरेला 99.00 99.01
    शक्ति नगर 94.45 94.52

    यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन विस्टा 1.0, अवैध रूप से रह रहे सात बांग्लोदशी नागरिकों को पकड़ा