Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में बारिश के बीच भी SIR शिविरों में उमड़ी भीड़, एक दिन में 529 आवेदन जमा; 175 नए फॉर्म वितरित

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 05:25 AM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के मंडावली और न्यू गोविंदपुरा में एसआईआर अभियान के तहत विशेष शिविर लगाए गए। इन शिविरों में मतदाता सूची से संबंधित 529 आवेदन जमा हुए और ल ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. पूर्वी दिल्ली में एसआईआर के विशेष शिविर आयोजित हुए।

    2. मंडावली और न्यू गोविंदपुरा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

    3. मतदाता सूची के लिए कुल 529 आवेदन जमा किए गए।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। एसआईआर अभियान के तहत रविवार को मंडावली स्थित सद्भावना समुदाय भवन और न्यू गोविंदपुरा में मतदाता सूची से संबंधित आवेदन भरने के लिए विशेष शिविर लगाए गए।

    रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने शिविरों में पहुंचकर एसआइआर प्रक्रिया में भाग लिया। स्थानीय बीएलओ और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि एक ही स्थान पर मौजूद रहे, जिससे लोगों को फार्म भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी लेने और आवेदन जमा करने में सुविधा मिली।

    न्यू गोविंदपुरा में आरडब्ल्यूए ने लोगों को आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कमल टुटेजा, उपाध्यक्ष सुनील कौशिक, सचिव नितिन गुगलानी समेत अन्य पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की सहायता की।

    वहीं, मंडावली ए ब्लाक के प्रधान परविंदर मिश्रा अपनी संस्था के सदस्यों के साथ शिविर में पहुंचे और लोगों को आवेदन भरने की प्रक्रिया समझाने के साथ फार्म भरवाने में सहयोग किया।

    175 नए फॉर्म वितरित किए

    शिविर में कुल 529 फार्म जमा किए गए। इसके अलावा 175 नए फार्म भी वितरित किए गए। वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे और मतदाता सूची से संबंधित कार्य कराए।

    क्षेत्र के कई प्रबुद्ध नागरिकों ने भी स्वयंसेवक के रूप में लोगों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान संजीव राय, उपेंद्र, सोनू मिश्रा, प्रीति सिंह, भगवान दास और अरमान मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    चुनाव आयोग के अधिकारियों ने लोगों से समय रहते अपने आवेदन जमा कराने और मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन एवं संशोधन कराने की अपील की।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में एसआईआर की तारीख बढ़ी, अब 8 अगस्त तक चलेगा घर-घर अभियान; केंद्रीय चुनाव आयोग ने क्यों किया ऐसा?

    यह भी पढ़ें- झारखंड में जानकारी के अभाव में SIR से कोई ना हो वंचित, CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिए निर्देश