Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में एसआईआर की तारीख बढ़ी, अब 8 अगस्त तक चलेगा घर-घर अभियान; केंद्रीय चुनाव आयोग ने क्यों किया ऐसा?

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 09:18 PM (IST)

    दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की अवधि 8 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इससे बीएलओ को सत्यापन के लिए अधिक समय मिलेगा। ...और पढ़ें

    अब बीएलओ 29 जुलाई के बजाय 8 अगस्त तक घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। एआई इमेज

    अब बीएलओ 29 जुलाई के बजाय 8 अगस्त तक घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। एआई इमेज

    HighLights

    1. दिल्ली में एसआईआर कार्यक्रम की अवधि 8 अगस्त तक बढ़ी।

    2. बीएलओ अब 8 अगस्त तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।

    3. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट अब 17 अगस्त को होगी जारी।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। अब यह प्रक्रिया राजधानी में 10 दिन और चलेगी। पहले 29 जुलाई को समाप्त हो रही थी। अब आठ अगस्त तक जारी रहेगी। इससे पहले हरियाणा में भी 10 दिन की अवधि बढ़ा दी गई है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने दो दिन पहले तिथि बढ़ाने की गुजारिश की थी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने इस गुजारिश को मान लिया।

    पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे

    दिल्ली में एसआईआर की प्रक्रिया 30 जून से शुरू हुई थी। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन और फाॅर्म बांटने एवं वापस लेने का काम 29 जुलाई को खत्म होना था। बताया जाता है कि आयोग ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि छूटे हुए मतदाताओं को अपना नाम जुड़वाने का पूरा मौका मिल सके और कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहें।

    दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे

    नए शेड्यूल के तहत, घर-घर जाकर सत्यापन का काम अब आठ अगस्त तक चलेगा। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के पुनर्गठन का काम भी तब तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 17 अगस्त को मतदाता सूची का पहला ड्राफ्ट (मसौदा) जारी किया जाएगा। पहले ड्राफ्ट मतदाता सूची पांच अगस्त को जारी होनी थी। अगर किसी व्यक्ति को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना है या किसी भी तरह का सुधार कराना है, तो वे 17 अगस्त से 16 सितंबर के बीच अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

    15 अक्टूबर तक का समय दिया गया

    पहले इसे लिए पांच अगस्त से चार सितंबर तक का समय रखा गया था। लोगों से मिलने वाले इन सभी आवेदनों की जांच और उनका निपटारा करने के लिए निर्वाचन अधिकारियों को 17 अगस्त से 15 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।

    खबरें और भी

    पहले यह तीन अक्टूबर तक होना था। इन सभी सुधारों को पूरा करने के बाद, दिल्ली की फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर को किया जाएगा। पहले इसे सात अक्टूबर को प्रकाशित किया जाना था।

    निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया है कि इस बदले हुए कार्यक्रम की जानकारी सभी राजनीतिक दलों को लिखित रूप में दी जाए। साथ ही, इसका अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुधार प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।

    यह भी पढ़ें- छोटी सी गलती और वोटर लिस्ट से कट जाएगा आपका नाम, दिल्ली में SIR फॉर्म थमाकर BLO गायब; फोन भी नहीं उठा रहे

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में SIR के बीच BLO सुपरवाइजर शिक्षक ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग; सुसाइड नोट में लिखा- काम का है भारी दबाव