विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 19 साल की नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Published: Fri, 21 Aug 2026 11:22 PM (IST)

मध्य जिले के राजिंदर नगर में सर गंगाराम अस्पताल की 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा युक्ता ने हॉस्टल के कमरे में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. सर गंगाराम अस्पताल की 19 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या।

  2. राजिंदर नगर हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, आत्महत्या का कारण अज्ञात।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य जिले के राजिंदर नगर थाना क्षेत्र में सर गंगाराम अस्पताल की 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने हास्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। छात्रा की पहचान नजफगढ़ की युक्ता के रूप में हुई है। वह बीएससी नर्सिंग की तीसरे वर्ष की छात्रा थी।

मध्य जिले के उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा ने अपने हास्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दी। घटना की जानकारी मिलने पर राजिंदर नगर थाने की स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। मौके पर क्राइम टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। पुलिस छात्रा के हास्टल में रहने, उसके संपर्क में रहने वाले लोगों और घटना से पहले की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि छात्रा के आत्महत्या करने के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन, अन्य सामान और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही हास्टल में रहने वाले अन्य छात्रों और संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के रामपुर हरि में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में 14 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव; काम पर गए थे माता-पिता