विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में 14 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव; काम पर गए थे माता-पिता

Published: Fri, 21 Aug 2026 08:31 AM (IST)

फरीदाबाद के एसी नगर में 14 वर्षीय बच्चे का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया।

घटना की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। 

HighLights

  1. फरीदाबाद के एसी नगर में 14 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत।

  2. बच्चे का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी।

हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। एसी नगर में 14 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, एसी नगर निवासी सोनू अपनी पत्नी ममता और दो बेटों के साथ रहता है। सोनू और उसकी पत्नी दोनों काम करते हैं। सोनू गाडी चलाने का काम करता है, जबकि उसकी पत्नी हाउस सहायक के रूप में काम करती है। घटना के समय दोनों काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। घर पर उनके दोनों बेटे मौजूद थे।

बताया गया है कि इसी दौरान 14 वर्षीय बेटे का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना का पता चलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में शराब पीने से रोकने पर पत्नी को पीटा, धक्का-मुक्की में दूसरी मंजिल से गिरी

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के सोतई गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण की बाधा हटी, एसडीएम ने लिया भूमि का कब्जा