'मेरी आंखों के सामने मार डाला', सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे की पीट-पीट हत्या पर मां बोली- बहू ने रची पूरी साजिश
दिल्ली के निहाल विहार में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की मौत हो गई है। परिवार ने उनकी पत्नी के रिश्तेदारों ...और पढ़ें

वारदात के वक्त की पूरी कहानी बताती हुईं सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मां। फोटो: वीडियो ग्रैब (ANI)
HighLights
दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की संदिग्ध मौत
परिवार ने पत्नी के रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया
पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया, जांच जारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के निहाल विहार में 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की मौत के मामले में उनके परिवार ने उनकी पत्नी के परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिवार का दावा है कि शुक्रवार सुबह विनय और उनकी पत्नी के बीच मामूली वैवाहिक विवाद के बाद पत्नी अपने परिवार के लोगों को लेकर घर पहुंची और कुछ ही देर में विनय पर हमला कर दिया गया। परिवार ने इस घटना को सुनियोजित हमला बताया है।
विनय नोएडा स्थित Adobe में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे। उनकी शादी करीब साढ़े तीन साल पहले हुई थी। उनके चार महीने के जुड़वां बच्चे हैं।
घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच भी कराई गई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
#WATCH | Delhi | Vinay Gupta's mother Renu says, "There was some minor ongoing dispute that I wasn't even aware of. I don't know why she left early in the morning, leaving the two children behind, to go fetch her brothers. My husband came in and said that the relatives have… pic.twitter.com/cAg2Vtw4jw
— ANI (@ANI) August 22, 2026
मां बाेलीं- मुझे लगा बातचीत के लिए आए हैं
विनय की मां ने बताया कि घर पर बहू के परिवार वालों के आने पर उन्हें किसी अनहोनी का अंदाजा नहीं था। उन्हें लगा कि परिवार के लोग घरेलू विवाद को लेकर बातचीत करने आए हैं।
उन्होंने बताया कि घर का दरवाजा खुला था और बहू के परिवारवाले सीढ़ियों से सीधे ऊपर आ गए। विनय के पिता ने भी रिश्तेदार बताते हुए बैठाने की बात कही थी। मां के मुताबिक, उन्होंने रिश्तेदारों को पानी देने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसी दौरान स्थिति अचानक बदल गई और विनय पर हमला कर दिया गया।
#WATCH | Delhi | Vinay Gupta's father, Premchand, says, "It was just a minor domestic matter. There was nothing major about it. They arrived, and I thought, 'Relatives have come; we'll talk.' I took them upstairs. I was offering them water and such. Then my son arrived. As soon… pic.twitter.com/JVOgjW5qtV
— ANI (@ANI) August 22, 2026
‘मैं पानी देने गई थी, उन्होंने मेरे बेटे को पकड़ लिया’
मां ने आरोप लगाया कि विनय को पकड़कर बेड पर गिराया गया और उसके गले पर हाथ डालकर दबाया गया। उन्होंने बताया कि विनय के पेट में लात-घूंसे मारे गए। जब उन्होंने और उनके पति ने बेटे को बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी धक्का देकर अलग कर दिया गया।
विनय की मां ने कहा कि उन्होंने पड़ोसियों को मदद के लिए आवाज दी। उनके मुताबिक, जब तक पड़ोसी पहुंचे, तब तक हमलावर विनय को बुरी तरह पीट चुके थे। विनय को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि विनय उनका इकलौता बेटा था और उनके पति कैंसर के मरीज हैं।
#WATCH | Delhi | Vinay Gupta's brother Pradeep Singh says, "When I went there, I saw that after the scuffle, the young man was lying there in a critical condition. If he had been taken to the hospital half an hour earlier, he might have survived. I can't even comprehend the… pic.twitter.com/0mw59VFZTd
— ANI (@ANI) August 22, 2026
‘मेरे सामने गला दबाया और छाती पर पैर रखा’
विनय की मां ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके बेटे को जान से मारने की नीयत से हमला किया। उनके मुताबिक, विनय को बालों से पकड़कर खींचा गया, उसका गला दबाया गया और उसकी छाती पर पैर रखा गया।
परिवार ने यह भी दावा किया है कि विनय को बचाने की कोशिश के दौरान उनकी मां डंडा लेकर आई थीं, लेकिन उनसे डंडा छीन लिया गया। मां ने आरोप लगाया कि उनकी बहू ने पूरी साजिश रची और घटना से पहले CCTV बंद कर दिया था। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
बहन का सवाल- 10 मिनट में 6 लोग कैसे पहुंचे?
विनय की बहन ने भी घटना को सुनियोजित हमला बताया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह विनय और उनकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उनकी भाभी घर से निकल गईं और करीब 10 मिनट के भीतर छह लोगों के साथ लौट आईं।
बहन ने सवाल उठाया कि जब रिश्तेदार करीब 30 मिनट की दूरी पर रहते थे तो वे महज 10 मिनट में घर कैसे पहुंच गए। उनका आरोप है कि विनय की पत्नी ही अपने रिश्तेदारों को घर के अंदर लेकर आईं और इसके बाद सभी ने मिलकर उनके भाई पर हमला किया।
बहन के मुताबिक, हमलावरों ने विनय को बालों से पकड़ा, उसका गला दबाया और उसके साथ मारपीट की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विनय की पत्नी अक्सर मामूली बातों पर विवाद करती थीं और परिवार को धमकी देती थीं।
#WATCH | Delhi: Vinay Gupta's brother-in-law Divyansh says, "I learned that 6 people, his in-laws, came to Vinay's house...they began beating Vinay relentlessly; it started with a minor verbal exchange, but they kept hitting him continuously...there were trivial dispute, nothing… pic.twitter.com/P95p1b4bSM
— ANI (@ANI) August 22, 2026
परिवार ने बताया- अस्पताल पहुंचने में हुई देरी
विनय के भाई प्रदीप सिंह ने बताया कि वह घटना के बाद मौके पर पहुंचे थे। उनके मुताबिक, उस समय विनय गंभीर हालत में पड़ा था। उन्होंने कहा कि अगर विनय को करीब आधे घंटे पहले अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
प्रदीप ने विनय को शांत स्वभाव का बताया। उनका कहना है कि उन्होंने विनय को कभी किसी के साथ अभद्रता करते नहीं देखा था।
पत्नी समेत छह लोगों पर परिवार ने लगाए आरोप
विनय के परिवार के अनुसार, पत्नी के पिता, दो भाई, मां, भाभी और एक अन्य रिश्तेदार इस घटना में शामिल थे। परिवार का आरोप है कि पत्नी ने अपने रिश्तेदारों को फोन करके बुलाया था और उनके पहुंचने के बाद विनय पर हमला किया गया।
वहीं पुलिस इस मामले में विवाद की शुरुआत से लेकर हमले और विनय की मौत तक के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पत्नी ने अपने परिवार को कब फोन किया, रिश्तेदार कितने समय में घर पहुंचे, घर में किसने किस पर हमला किया और विनय की मौत किन चोटों के कारण हुई।
CCTV बंद होने पर भी सवाल
परिवार ने घटना से पहले CCTV बंद होने को लेकर भी सवाल उठाए हैं और इसे कथित साजिश से जोड़कर देखा है। पुलिस ने घटनास्थल की फोरेंसिक जांच कराई है। जांचकर्ता घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर घटना के क्रम को स्पष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एक अन्य आरोपी के फरार होने की बात सामने आई है, जिसकी तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में खौफनाक वारदात: सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी बोली- सब ड्रामा कर रहे हैं
यह भी पढ़ें- दिल्ली में मायके वालों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट उतारा, चार आरोपी गिरफ्तार
