Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली लेगी अब खुलकर सांस! राजधानी में बनेंगे 100 'ऑक्सीजन पार्क', CM रेखा गुप्ता ने मुखमेलपुर से की शुरूआत

    Updated: Fri, 22 May 2026 06:05 PM (IST)

    दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण से निपटने और जलवायु सुधारने के लिए 100 'ऑक्सीजन पार्क' विकसित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता न ...और पढ़ें

    दिल्ली में बनेंगे 100 ‘ऑक्सीजन पार्क’। (AI Generated Image)

    दिल्ली में बनेंगे 100 ‘ऑक्सीजन पार्क’। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. दिल्ली में 100 'ऑक्सीजन पार्क' विकसित होंगे।

    2. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले पार्क का शिलान्यास किया।

    3. 70 लाख पेड़-पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित।

    पीटीआई, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और खराब होती जलवायु से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाने का एलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में 100 ‘ऑक्सीजन पार्क’ विकसित किए जाएंगे, जहां घने स्तर पर पौधारोपण कर हरित क्षेत्र बढ़ाया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने उत्तर दिल्ली के बुराड़ी स्थित मुखमेलपुर गांव में तीन एकड़ भूमि पर विकसित होने वाले पहले ऑक्सीजन पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली का पहला ऐसा पार्क होगा, जिसे विशेष रूप से पर्यावरण सुधार और स्वच्छ हवा के उद्देश्य से तैयार किया जाएगा।

    सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले कई वर्षों तक दिल्ली गैस चैंबर बनी रही, लेकिन प्रदूषण कम करने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए गए। अब उनकी सरकार राजधानी की जलवायु सुधारने और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान चला रही है।

    70 लाख पेड़ पौधे लगाने की लक्ष्य

    उन्होंने बताया कि इस वर्ष दिल्ली में 70 लाख से अधिक पेड़, पौधे और झाड़ियां लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ऑक्सीजन पार्कों के निर्माण और बड़े पैमाने पर पौधारोपण से वायु गुणवत्ता में सुधार होगा और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।

    खबरें और भी

    इन पार्कों में स्थानीय प्रजातियों के पेड़ लगाए जाएंगे, ताकि जैव विविधता को बढ़ावा मिल सके और गर्मी के प्रभाव को कम किया जा सके। साथ ही लोगों को मॉर्निंग वॉक, योग और प्राकृतिक वातावरण का भी लाभ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Biodiversity day: खतरे में जमशेदपुर की जीवनरेखा; स्वर्णरेखा और खरकाई नदी में बढ़ा प्रदूषण, घटने लगा ऑक्सीजन लेवल

    यह भी पढ़ें- 'ऑक्सीजन नहीं होगी तो वर्ल्ड बैंक भी मदद नहीं करेगा', गुरुग्राम मेट्रो विस्तार के लिए पेड़ों की कटाई पर HCF सख्त