Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्मार्ट होंगे दिल्ली के आंगनबाड़ी केंद्र: किराए और तंग कमरों की समस्या होगी दूर, पोषण और पढ़ाई के लिए बनेंगे खास इंतजाम

    Updated: Tue, 05 May 2026 09:47 PM (IST)

    दिल्ली में 611 आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा, जिसके लिए आर्किटेक्ट्स की मदद से डिजाइन तैयार होंगे। ...और पढ़ें

    दिल्ली में 611 आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा। फाइल फोटो

    दिल्ली में 611 आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा। फाइल फोटो

    HighLights

    1. 611 आंगनबाड़ी केंद्र आधुनिक तरीके से विकसित होंगे।

    2. आर्किटेक्ट्स कम स्थान का बेहतर उपयोग करेंगे।

    3. बच्चों और माताओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में 611 आंगनबाड़ी केंद्र आधुनिक तरीके से विकसित किए जाएंगे। जहां पर सभी सुविधाएं व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी। इन केंद्रों का डिजाइन तैयार करने के लिए दिल्ली के विभिन्न आर्किट्रेक्ट की मदद ली जाएगी।

    जिनके द्वारा बनाए गए डिजाइन पर इन्हें तैयार किया जाएगा। जिसमें इस बात पर ध्यान दिया जाएगा कि कम स्थान का बेहतर उपयोग करते हुए किस तरीके से आंगनबाड़ी केंद्र को विकसित किया जाए। जिसमें बच्चों के भजन और उनकी पढ़ाई के लिए अलग-अलग इंतजाम किए जा सकें।

    महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव डा रश्मि सिंह ने कहा कि इस पर जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है और इन्हीं 611 आंगनबाड़ी केंद्रों के आधार पर दिल्ली के 10897 आंगनबाड़ी केंद्रों को तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र सामुदायिक कल्याण के महत्वपूर्ण केंद्र हैं, लेकिन उच्च जनसंख्या घनत्व एवं उपयुक्त स्थानों की कमी के कारण इनके संचालन में अवसंरचनात्मक चुनौतियां बनी हुई हैं।

    कई केंद्र किराये के छोटे एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों में संचालित होते हैं, जो गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए उपयुक्त नहीं हैं। बार-बार स्थान परिवर्तन से सेवाओं की निरंतरता भी प्रभावित होती है।

    उन्होंने कहा कि उनका इस बात पर फोकस है कि इन आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से किस तरह से जरूरमंद बच्चों और माताओं को बेहतर लाभ दिया जा सके।

    डॉ सिंह आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यवस्थाएं बेहतर करने को लेकर दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यशाला में बोल रही थीं जिसमें कई विभिन्न आर से आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास को लेकर सुझाव भी लिए गए। कार्यक्रम में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित एनजीओ भी शामिल हुईं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के कई रंग-रूप, कहीं दिनभर खिले रहे धूप; इन इलाकों तेज बारिश के साथ गिरे ओले