दिल्लीवासियों के लिए ट्रैफिक अलर्ट! आज इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह के कारण 8 फरवरी 2026 को नॉर्थ कैंपस और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक ...और पढ़ें

SRCC कॉलेज के शताब्दी समारोह पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी। (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी), दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह के मद्देनजर 8 फरवरी 2026 को नॉर्थ कैंपस और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रहेगा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर आम लोगों से निर्धारित मार्गों से बचने की अपील की है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 8 फरवरी को दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे (1500 से 2200 घंटे) तक छत्र मार्ग, यूनिवर्सिटी मार्ग, सुधीर बोस मार्ग, गुरु तेग बहादुर मार्ग और मॉल रोड पर सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा।
समारोह के दौरान आवश्यकतानुसार वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। हालांकि आपातकालीन वाहनों को छूट दी जाएगी।
ये रहेंगे प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट
- सेंट स्टीफेंस कॉलेज रेड लाइट
- हिंदू कॉलेज रेड लाइट
- क्रांति चौक
- पटेल चेस्ट
- मॉल रोड (दिल्ली विश्वविद्यालय को जोड़ने वाले मार्ग)
यह भी पढ़ें- जनकपुरी हादसा: ठेकेदार और अफसरों की लापरवाही से गई बाइक सवार की जान, रिपोर्ट में खुलासा
वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था
मॉल रोड से छत्र मार्ग जाने वाले वाहन: ऐसे वाहनों को छत्र मार्ग-मॉल रोड टी-पॉइंट से खालसा कॉलेज रेड लाइट की ओर मोड़ा जाएगा। वहां से गुरु तेग बहादुर मार्ग होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
मॉल रोड से यूनिवर्सिटी मार्ग की ओर जाने वाले वाहन: यूनिवर्सिटी मार्ग-मॉल रोड टी-पॉइंट से वाहनों को खालसा कॉलेज रेड लाइट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद गुरु तेग बहादुर मार्ग से आगे बढ़ सकेंगे।
जीटीबी मार्ग और विजय नगर मार्ग से छत्र मार्ग की ओर आने वाले वाहन: ऐसे यातायात को पटेल चेस्ट से गुरु तेग बहादुर मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा। वहां से सुधीर बोस मार्ग और संत कृपाल सिंह मार्ग होते हुए गंतव्य तक पहुंचा जा सकेगा।
एमसीडी चौक, मलका गंज और बोंटा पार्क से रग्बी ग्राउंड (नॉर्थ कैंपस) की ओर जाने वाले वाहन: इन मार्गों से आने वाले वाहनों को सेंट स्टीफेंस रेड लाइट से क्रांति चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा और फिर गुरु तेग बहादुर मार्ग से आगे भेजा जाएगा।
खबरें और भी
आम लोगों के लिए सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे उक्त मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। साथ ही सड़क किनारे वाहन पार्क करने से बचें, क्योंकि इससे यातायात की सामान्य व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें ताकि समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के समय में सुधार, देरी से चल रही लोकल ट्रेनें