Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रॉन्ग साइड से ड्राइविंग की तो अब खैर नहीं! दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR; सीधे कोर्ट तक पहुंचेगा मामला

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 06:40 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली में गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर अब एफआईआर दर्ज की जा रही है, जिससे इस जानलेवा प्रवृत्ति पर रोक लगने की उम्मीद है। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों ...और पढ़ें

    गलत दिशा से वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं।

    गलत दिशा से वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं।

    HighLights

    1. गलत साइड ड्राइविंग पर दिल्ली में अब FIR दर्ज होगी

    2. रोहिणी सेक्टर-23 में 2,008 मामले, कालिंदी कुंज में 2,756 चालान

    3. मोटर व्हीकल एक्ट और BNS के तहत होगी सख्त कार्रवाई

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों पर अब एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस कार्रवाई से सड़कों पर लगातार बढ़ रहे  इस जानलेवा चलन पर आखिरकार लगाम लग सकेगी।

    गलत साइड में गाड़ी चलाना लोगों की रोजमर्रा की आदत बन चुका है। यू-टर्न से बचने के लिए कारें, दोपहिया वाहन और यहां तक कि ऑटो रिक्शा भी बेधड़क उल्टी दिशा में घुस जाते हैं, खुद के साथ ही दूसरों की जान भी खतरे में डाल देते हैं।

    Traffic 2

    अंडरपास, फ्लाईओवर लूप, सर्विस लेन और व्यस्त चौराहों पर यह नजारा आम हो गया है, जिसने सामान्य सफर को भी खतरनाक बना दिया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (DTP) के 2025 के आंकड़े इस समस्या की गंभीरता को उजागर करते हैं।

    गलत दिशा से वाहन चलाने पर सबसे ज्यादा नोटिस वाले इलाके

    इलाका मामले
    रोहिणी सेक्टर-23 2,008
    भोपुरा बॉर्डर 1,876
    जामिया नगर / न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी सर्कल 1,685
    खजूरी चौक 1,542
    अक्षरधाम 1,096
    आयरन ब्रिज 1,092
    पांडव नगर 956
    खजूरी 864
    मंगोलपुरी बी-ब्लॉक रेड लाइट 744
    अंधेरिया मोड़ 724

    कैमरों और तकनीक आधारित निगरानी से जारी नोटिसों में रोहिणी सेक्टर-23 सबसे ऊपर रहा, जहां 2,008 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद नंद नगरी का भोपुरा बॉर्डर और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का स्थान रहा। अन्य हॉटस्पॉट में खजूरी चौक, मयूर विहार और भजनपुरा शामिल हैं।

    वहीं, मौके पर काटे गए चालानों के मामले में सरिता विहार के कालिंदी कुंज ने बाजी मारी, जहां 2,756 चालान काटे गए। इसके बाद पांडव नगर और खजूरी चौक रहे। शास्त्री पार्क, सीलमपुर, पुल मिठाई और सिंघु बॉर्डर भी प्रमुख उल्लंघन क्षेत्रों में शामिल हैं।

    गलत साइड ड्राइविंग पर कानून क्या कहता है?

    मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर अधिकतम जुर्माना 5,000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। अब एफआईआर भी होगी। दिल्ली पुलिस अब गलत साइड ड्राइविंग पर FIR दर्ज कर रही है।

    खबरें और भी

    BNS सेक्शन 281 के तहत आपराधिक मामला सिर्फ ऑनलाइन चालान नहीं, कोर्ट केस और पेशी भी हो सकती है। भारी ट्रैफिक या जान जोखिम में डालने पर FIR तय मानी जाएगी।

    लोग गलत साइड में गाड़ी क्यों चलाते हैं?

    • लंबे यू-टर्न और डिटूर से बचने के लिए।
    • ट्रैफिक जाम से निकलने के लिए।
    • साफ-साफ साइन बोर्ड न होने से भ्रम।
    • जल्दबाजी और सड़क अनुशासन की कमी।
    • सर्विस रोड और कट्स पर कमजोर निगरानी।
    Traffic 1

    इन स्थानों पर काटे गए सबसे ज्यादा चालान

    इलाका ऑन-द-स्पॉट चालान
    कालिंदी कुंज 2,756
    पांडव नगर 2,394
    खजूरी चौक 2,127
    अप्सरा बॉर्डर 1,970
    शास्त्री पार्क 1,729
    सीलमपुर 1,436
    पुल मिठाई 1,336
    सिंघु बॉर्डर 1,105
    आयरन ब्रिज 1,035
    डीएसआईडीसी के पास 1,022

    समाधान क्या हो सकते हैं?

    • कैमरा आधारित सख्त निगरानी और नियमित जागरूकता अभियान।
    • स्कूल स्तर से ट्रैफिक शिक्षा।
    • गलत साइड हॉटस्पॉट का ऑडिट।
    • बेहतर यू-टर्न प्लानिंग और खराब रोड डिजाइन सुधार।
    • स्पष्ट साइन बोर्ड लगाना।
    • ढिलाई नहीं, लगातार सख्ती।