विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में Wrong Side Driving पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 527 चालान और नौ FIR

Updated: Tue, 01 Sep 2026 05:45 AM (IST)

उत्तरी रेंज ट्रैफिक पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 527 चालान ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. उत्तरी रेंज ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान।

  2. गलत दिशा में वाहन चलाने पर 527 चालान काटे।

  3. गंभीर उल्लंघन पर नौ एफआईआर भी दर्ज की गईं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सड़क पर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ उत्तरी रेंज ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

रविवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने गलत दिशा में वाहन दौड़ाने वाले चालकों के 527 मामलों में चालान काटे, जबकि गंभीर उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नौ एफआइआर दर्ज की गईं। अभियान के तहत रेंज के सभी ट्रैफिक सर्किल में पुलिसकर्मियों ने विशेष निगरानी रखी।

गलत दिशा में वाहन चलाने के लिहाज से संवेदनशील स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना और सड़क हादसों को कम करना है। गलत दिशा में वाहन चलाना सबसे खतरनाक ट्रैफिक उल्लंघनों में से एक है।

थोड़ी सी जल्दबाजी और जिंदगी भर का पछतावा

विपरीत दिशा में वाहन चलाने से सामने से आने वाले वाहन से सीधी टक्कर की आशंका रहती है। तेज रफ्तार सड़क पर यह खतरा और बढ़ जाता है। अचानक सामने आने वाले वाहन को देखकर दूसरे चालक को संभलने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता, जिससे गंभीर हादसा हो सकता है।

इस दौरान पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित किया, जो जाम से बचने, शार्टकट लेने या थोड़ी दूरी बचाने के लिए सड़क की गलत दिशा में वाहन चला रहे थे। मामूली उल्लंघन के मामलों में चालान किया गया, जबकि गंभीर मामलों में एफआइआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली में जाम पर लगेगा ब्रेक, कंप्यूटर पर बनेगा ट्रैफिक मॉडल; सड़क-फ्लाईओवर का होगा डिजिटल ट्रायल

यह भी पढ़ें- कालकाजी और शाहदरा में PWD निर्माण से बढ़ा ट्रैफिक जाम, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी