Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का नया '3E' अभियान शुरू, अब चालान के साथ पढ़ाया जाएगा सड़क सुरक्षा का पाठ

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 05:25 AM (IST)

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़क हादसों को कम करने और यातायात अनुशासन मजबूत करने के लिए एक महीने का 'जन जागृति अभियान' शुरू किया है। यह अभियान 3ई (शिक्षा, ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया 'जन जागृति अभियान'।

    2. अभियान 3ई (शिक्षा, प्रवर्तन, प्रोत्साहन) फार्मूले पर आधारित है।

    3. सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने का लक्ष्य।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में सड़क हादसों को कम करने और यातायात अनुशासन मजबूत करने के उद्देश्य से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 3ई यानी एजुकेशन (शिक्षा), एनफोर्समेंट (प्रवर्तन) और एनकरेजमेंट (प्रोत्साहन) पर आधारित एक महीने का ''''जन जागृति अभियान'''' शुरू किया है।

    अभियान के तहत लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जिम्मेदार नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

    ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों के व्यवहार में स्थायी बदलाव लाना है ताकि सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके।

    पूरे महीने राजधानी के प्रमुख चौराहों, स्कूलों, कालेजों, बाजारों, कारपोरेट कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    ट्रैफिक पाठशालाओं को किया जाएगा सक्रिय

    अभियान के पहले चरण ''''एजुकेशन'''' के तहत प्रमुख चौराहों पर संचालित ''''ट्रैफिक पाठशालाओं'''' को विशेष रूप से सक्रिय किया जाएगा। यहां ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को केवल दंडित करने के बजाय कुछ समय रोककर सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग से जुड़े इंटरैक्टिव सत्रों में शामिल किया जाएगा।

    इसके अलावा ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्कों में बच्चों और युवाओं को सड़क सुरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए जाएंगे, ताकि कम उम्र से ही सुरक्षित यातायात की आदत विकसित हो सके।

    गंभीर उल्लंघनों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

    दूसरे चरण ''''एनफोर्समेंट'''' के तहत खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, रेड लाइट जंप करने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने और गलत दिशा में वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

    पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    रोड सेफ्टी चैंपियन होंगे सम्मानित

    तीसरे चरण ''''एनकरेजमेंट'''' के अंतर्गत नियमों का लगातार पालन करने वाले वाहन चालकों, साइकिल चालकों, यात्रियों और अन्य जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ताओं को ''''रोड सेफ्टी चैंपियन'''' के रूप में सम्मानित किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि सकारात्मक व्यवहार को प्रोत्साहित करने से अन्य लोग भी नियमों के पालन के लिए प्रेरित होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आगरा : सड़क सुरक्षा को लेकर केसी जैन ने दाखिल कीं 35 याचिका, कैशलेस ट्रीटमेंट और हिट एंड रन समेत उठाए ये मुद्दे

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर होगी कार्रवाई