Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Water Crisis: दिल्ली के कई इलाकों में दो दिनों तक नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने बताई वजह

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 04:34 PM (IST)

    दिल्ली जल बोर्ड ने खिजराबाद के पास पाइपलाइन इंटरकनेक्शन कार्य के कारण 6 और 7 जुलाई को कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी है। नागरिको ...और पढ़ें

    6 और 7 जुलाई को दिल्ली के कई इलाकों में पानी की रहेगी किल्लत।

    6 और 7 जुलाई को दिल्ली के कई इलाकों में पानी की रहेगी किल्लत।

    HighLights

    1. खिजराबाद में पाइपलाइन कार्य से दिल्ली के कई इलाकों में पानी बाधित।

    2. 6 जुलाई सुबह 10 बजे से 7 जुलाई शाम 4 बजे तक आपूर्ति प्रभावित।

    3. सराय काले खां, जसोला, सरिता विहार, मालवीय नगर जैसे क्षेत्र प्रभावित।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि खिजराबाद गांव के पास तैमूर नगर ड्रेन के निकट 1500 मिलीमीटर व्यास वाले नए माइल्ड स्टील वॉटर पाइपलाइन (जीके मेन) के इंटरकनेक्शन कार्य के कारण राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई 6 जुलाई को सुबह 10 बजे से 7 जुलाई को शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। बोर्ड ने इस असुविधा के लिए नागरिकों से खेद प्रकट किया है।

    प्रभावित क्षेत्र: सराय काले खां यूजीआर क्षेत्र के अंतर्गत सराय काले खां गांव, सिद्धार्थ नगर, आश्रम, सनलाइट कॉलोनी-1 एवं 2, भगवान नगर, किलोकारी, शालीमार, हरी नगर आश्रम, जंगपुरा-बी आदि। अपोलो यूजीआर के अंतर्गत जसोला गांव, जसोला विहार, अली विहार, मदनपुर खादर, बादरपुर, मितापुर, जाटपुर आदि। सरिता विहार यूजीआर के अंतर्गत सरिता विहार के सभी पॉकेट (जे, के एवं एल), ईएसआई एरिया और आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं।

    इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

    वहीं, जीके (साउथ) यूजीआर क्षेत्र के अंतर्गत चिराग दिल्ली, लाडो सराय, कुतब इंस्टीट्यूशनल एरिया, साकेत, खिरकी, हौज रानी, मालवीय नगर, पुष्प विहार, जीके-2, अलकनंदा, सीआर पार्क, गढ़ी आदि। जीके एमबीआर क्षेत्र में एशियन गेम्स विलेज, खेल गांव, हौज खास, गुलमोहर पार्क, चट्टारपुर, वसंत कुंज आदि इलाके शामिल हैं।

    जल बोर्ड ने की लोगों से अपील

    जल बोर्ड ने सभी प्रभावित नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले से पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें। आपातकालीन स्थिति में दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। बोर्ड ने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद जल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

    खबरें और भी