दिल्ली में सड़क धंसने से बना करीब 4 फीट गहरा गड्ढा, आउटर रिंग रोड पर हादसे का बढ़ा खतरा
दिल्ली के पश्चिम विहार में आउटर रिंग रोड पर अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे 10 फीट में फैला चार फीट गहरा गड्ढा बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ...और पढ़ें
-1785379300594_m.webp)
पश्चिम विहार में सड़क धंसने से बना करीब चार फीट गहरा गड्ढा। जागरण
HighLights
पश्चिम विहार में आउटर रिंग रोड पर सड़क धंसी।
करीब 10 फीट में फैला चार फीट गहरा गड्ढा बना।
पुलिस ने बैरिकेडिंग कर क्षेत्र को सुरक्षित किया।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली के पश्चिम विहार में आउटर रिंग रोड पर जनकपुरी की ओर जाने वाले मार्ग पर स्टेट बैंक नगर कॉलोनी के ठीक सामने बृहस्पतिवार को सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया।
सड़क धंसने से वहां बड़ा करीब 10 फीट में फैला चार फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैरिकेडिंग के साथ चेतावनी टेप लगाकर पूरे क्षेत्र को घेर दिया, ताकि कोई वाहन या राहगीर गड्ढे के पास न पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से आसपास की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।
सड़क धंसने से यातायात प्रभावित
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मार्ग पश्चिमी दिल्ली की व्यस्त सड़कों में शामिल है और यहां दिनभर वाहनों का भारी दबाव रहता है। ऐसे में सड़क धंसने की घटना से यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है।
मिट्टी कमजोर होने से यह हिस्सा धंसा
प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि हाल की बारिश या भूमिगत पाइपलाइन में रिसाव के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी कमजोर होने से यह हिस्सा धंस गया। हालांकि, वास्तविक कारण का पता तकनीकी जांच के बाद ही चल सकेगा।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में हिंडन-नागद्वार मार्ग पर दो किलोमीटर सड़क धंसी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से गड्ढे की जल्द मरम्मत कराने और सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।