दिल्ली में 1 नवंबर से बिना PUCC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'प्रोएक्टिव विंटर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट फ्रेमवर्क' की घोषणा की है, जिसके तहत नवंबर से सरकारी पार्किंग का किराया दोगुना होग ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 'प्रोएक्टिव विंटर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट फ्रेमवर्क' की घोषणा की।
HighLights
सरकारी पार्किंग का किराया नवंबर से होगा दोगुना।
नॉन-बीएस-4 कॉमर्शियल वाहनों का प्रवेश दिल्ली में प्रतिबंधित।
बिना वैध PUCC वाले वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 'प्रोएक्टिव विंटर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट फ्रेमवर्क' की घोषणा करते हुए कुछ बड़े एलान किए हैं। इसके तहत जहां नवंबर से सरकारी पार्किंग का किराया दोगुना करने की घोषणा की गई है। वहीं, नवंबर 202 से जनवरी 2027 तक दिल्ली में बाहर से पंजीकृत नॉन-बीएस-4 कॉमर्शियल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित करने का फैसला सुनाया गया है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बयान में कहा कि अधिसूचित फ्रेमवर्क के अनुसार, केवल वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसीसी) रखने वाले वाहनों को ही दिल्ली के पेट्रोल पंपों से ईंधन मिल सकेगा।
मुख्य प्रतिबंध
- नॉन-बीएस-4 कॉमर्शियल वाहन : 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
- पार्किंग शुल्क : निजी वाहनों के अत्यधिक उपयोग को कम करने के लिए 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक अधिकृत पार्किंग सुविधाओं का शुल्क दोगुना कर दिया जाएगा।
कुछ छूट का भी किया ऐलान
सीएनजी वाहन, इलेक्ट्रिक वाहन, इमरजेंसी सर्विस वाहन और सरकारी काम से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी।
अन्य उपाय
- कचरा और बायोमास को खुले में जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध
- धूल नियंत्रण और निर्माण गतिविधियों की एडवांस प्लानिंग बनाएंगे
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सर्दियों से कई महीने पहले ही इन प्रतिबंधों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि लोगों को बाद में कोई असुविधा न हो।
(एजेंसियों के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- दिल्ली में मानसून की तैयारी: सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक, जारी हुआ 'फ्लड कंट्रोल ऑर्डर-2026'
यह भी पढ़ें- विश्वास और विकास के 12 वर्ष: सीएम रेखा गुप्ता ने किशनगंज में की गौसेवा; पीएम मोदी को बताया देश का 'प्रधान सेवक'