नेपाल में हालात बिगड़े तो दिल्ली-काठमांडू बस सेवा अगले आदेश तक बंद, यात्रियों की सुरक्षा के चलते DTC का फैसला
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने नेपाल में मौजूदा प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली अंतरराष्ट्रीय बस सेवा को अगले आदेश तक ...और पढ़ें

दिल्ली-काठमांडू बस सेवा अगले आदेश तक निलंबित। फाइल फोटो
HighLights
डीटीसी ने दिल्ली-काठमांडू बस सेवा निलंबित की।
नेपाल में प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण लिया गया फैसला।
यात्रियों, चालक दल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। नेपाल में मौजूदा प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली अंतरराष्ट्रीय बस सेवा को अगले आदेश तक निलंबित रखने का निर्णय लिया है। इस बस सेवा को भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के नाम से जाना जाता है।
डीटीसी के आइपी डिपो कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार इससे पहले 27 अगस्त को जारी पत्र के माध्यम से नेपाल में अचानक आई बाढ़ की स्थिति के कारण 28 और 29 अगस्त को निर्धारित बस सेवाओं को स्थगित किया गया था।
अधिकारियों के अनुसार नेपाल में स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हुई है और बस सेवा के सुरक्षित संचालन के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं मानी जा रही हैं।
स्थिति की समीक्षा कर लिया जाएगा फैसला
आदेश में कहा गया है कि यात्रियों, चालक दल, कर्मचारियों और डीटीसी की बसों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सेवा को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित रखा जाएगा। इस दौरान दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली मार्ग पर किसी भी बस का संचालन या प्रस्थान नहीं किया जाएगा।
डीटीसी ने स्पष्ट किया है कि आगे का निर्णय नेपाल की स्थिति की समीक्षा और सक्षम अधिकारी के निर्देशों के आधार पर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- नेपाल व तिब्बत सीमा पर झील फटने की आशंका से बिहार के सीमांचल में हलचल: कोसी, परमान व महानंदा नदियों का जलस्तर शांत
यह भी पढ़ें- नेपाल के त्रिशूली में जलप्रलय से पूर्वी चंपारण के आदापुर के पांच लोग लापता, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
