खुशखबरी! दिल्ली-मेरठ नमो भारत में 10 और फेरे बढ़े, व्यस्त घंटों में अब कुल 18 अतिरिक्त ट्रेनें
यात्रियों की बढ़ती मांग और भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर 10 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। अब व्यस्त घंटों में कुल 18 अतिरिक्त ...और पढ़ें

दिल्ली-मेरठ काॅरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों के 10 अतिरिक्त फेरे और बढ़ाए गए। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
नमो भारत ट्रेनों के 10 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए।
व्यस्त घंटों में अब कुल 18 अतिरिक्त ट्रेनें उपलब्ध।
यात्रियों को गर्मी और भीड़ से मिलेगी राहत।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यात्रियों की बढ़ती मांग और भीषण गर्मी को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दिल्ली-मेरठ काॅरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों के 10 अतिरिक्त फेरे और बढ़ाए हैं।
यह बढ़ोतरी पिछले हफ्ते एनसीआरटीसी की ओर से बढ़ाए गए आठ अतिरिक्त फेरों के अलावा है। एनसीआरटीसी ने व्यस्त घंटों में भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया है। व्यस्त घंटों में कुल 18 अतिरिक्त फेरों से रोजाना सफर करने वालों को जाम और गर्मी से राहत मिलेगी, प्रतीक्षा समय घटेगा और यात्रा सुगम बनेगी।
यहां देखें नई समय सारिणी
नई समय-सारिणी के अनुसार, 10 अतिरिक्त फेरे सुबह के व्यस्त घंटों में होंगे। ट्रेनों के ये फेरे सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे के दौरान बढ़ाए गए हैं। वहीं, आठ अन्य फेरे शाम के व्यस्त घंटों में 5:00 बजे से 8:30 बजे के बीच बढ़ाए गए हैं। इस बढ़ी हुई ट्रेन फ्रीक्वेंसी से यात्रियों के लिए अधिक ट्रेनें उपलब्ध होंगी। उनका प्रतीक्षा समय कम होगा, सीट की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रा अनुभव समग्र रूप से बेहतर होगा।
प्रतिदिन एक लाख यात्री करते हैं यात्रा
इस अतिरिक्त सेवा का लाभ विशेष रूप से रोजाना कार्यालय जाने वालों, विद्यार्थियों और अन्य नियमित यात्रियों को मिलेगा। याद रहे कि दिल्ली-मेरठ नमो भारत कारिडोर पर यात्री संख्या में निरंतर बढ़ोतरी देखी जा रही है और लगभग एक लाख यात्री प्रतिदिन इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली की रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन हुआ डॉ. अंबेडकर अस्पताल स्टेशन, ब्रिटानिया चौक बना अश्विनी चोपड़ा चौक
यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 29 मई से बदले रूट पर चलेगी नई दिल्ली-कटड़ा स्पेशल, जानें नया स्टॉपेज शेड्यूल
यह भी पढ़ें- दिल्ली की मुस्तफाबाद में जमकर हुई गैंगवार, दुश्मन बदमाश को ताबड़तोड़ दागीं 9 गोलियां; CCTV में कैद वारदात