Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिण दिल्ली को जाम से मिलेगी मुक्ति, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 8 किमी सेक्शन तैयार; गडकरी निरीक्षण करेंगे

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 09:02 PM (IST)

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 8 किमी हिस्सा तैयार है, जिसका निरीक्षण नितिन गडकरी महीने के अंत में करेंगे। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मीठापुर चौक पर नि ...और पढ़ें

    केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर चर्चा करते दक्षिणी दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी। सौ. सांसद कार्यालय

    केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर चर्चा करते दक्षिणी दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी। सौ. सांसद कार्यालय

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का लगभग आठ किलोमीटर का हिस्सा बनकर तैयार है। इस महीने के अंत में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इसका निरीक्षण करेंगे। दक्षिणी दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री से भेंट कर एक्सप्रेस वे का मीठापुर चौक शिवपुरी पर निकासी देने की मांग भी की। इससे मीठापुर चौक पर प्रतिदिन लगने वाला ट्रैफिक जाम जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यह कदम उठाना आवश्यक है।

    रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दक्षिण दिल्ली को भीड़भाड़ और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को तीन सूत्री मांगपत्र दिया है। उन्होंने मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। बिधूड़ी ने कहा कि मांडी-जौनापुर रोड को पीडब्ल्यूडी से लेकर एनएचआइ के हवाले करने की भी मांग की गई है, ताकि एनएचआई 100 फुटा रोड बना सके। ऐसा होने से जनता को भीषण ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

    इसके साथ ही इग्नू से नेबसराय होते हुए देवली बांध रोड से तुगलकाबाद शूटिंग रेंज तक मास्टर प्लान रोड के निर्माण की भी मांग की गई है। बिधूड़ी ने कहा कि इस मास्टर प्लान रोड को बनाने की जिम्मेदारी भी एनएचएआइ को दी जाए।

    उन्होंने बताया कि सराय काले खां डीएनडी से मीठापुर चौक होते हुए पलवल-सोहना को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला छह-लेन का नया हाईवे बनकर तैयार हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस माह के अंत में हाईवे का निरीक्षण करेंगे। इसके चालू होने से दिल्ली से जुड़े दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के तीनों चरण चालू हो जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के किनारे बने अवैध ढाबों पर चलेगा बुलडोजर, NHAI और नूंह प्रशासन करेगी कार्रवाई

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: DND से मीठापुर तक 98% काम पूरा, जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन; लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 95 लाख की लूट: 30 किलो चांदी-8 लाख नकद समेत कार छीनकर भाइयों को बंधक बनाकर फेंका