विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर अब ‘ऑल ईयर’ वार, हजारों KM सड़कें होंगी पक्की; 3000 ई-बसें भी दौड़ेंगी

Published: Wed, 09 Sep 2026 05:25 AM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2026 06:58 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण रोकने के लिए अब सर्दियों के बजाय पूरे साल एयरशेड आधारित कदम उठाए जाएंगे। इसके तहत ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. पूरे साल वायु प्रदूषण रोकथाम के लिए एयरशेड आधारित कदम।

  2. दिल्ली में 3000 किमी सड़कें पक्की होंगी, 3000 ई-बसें।

  3. हरियाणा एनसीआर में 440 ई-बसें, पराली से ऊर्जा उत्पादन।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों में वायु प्रूदषण रोकथाम के लिए अब सिर्फ सर्दियों में प्रतिबंध लगाने की जगह पूरे वर्ष एयरशेड (हवा के दायरे) पर आधारित कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए सड़कों में सुधार और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि इस वर्ष तीन हजार किलोमीटर सड़कों को शुरू से आखिर तक पक्का करने और तीन हजार नई ई बसें लाने का प्रस्ताव है।

सालभर के प्लान की आवश्यकता

इंटरनेशनल डे आफ क्लीन एयर फार ब्लू स्काईज के अवसर पर सोमवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के रिसोर्स लैब, राहगिरी फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्लीन एयर डायलाग्स में वक्ताओं ने कहा कि सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत प्रदूषण के स्तर को कम करने के उपाय किए जाते हैं।

प्रभावी उपाय के लिए पूरे वर्ष औद्योगिक ईंधन को स्वच्छ ईंधन में बदलने, निर्माण स्थलों पर धूल को नियंत्रित करने, कचरा जलाने पर रोक लगाने और परिवहन को स्वच्छ साधनों में बदलने जैसे संरचनात्मक काम करने की आवश्यकता है।

मिलकर काम कर रहे संबंधित राज्य

सीएक्यूएम के सदस्य सचिव तरुण कुमार पिथोड़े ने कहा कि संबंधित राज्य अब मिलकर काम कर रहे हैं। पूरे वर्ष लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने कहा कि हरियाणा इस वर्ष अपने एनसीआर ज़िलों में लगभग 440 इलेक्ट्रिक बसें शुरू करेगा।

साथ ही धान की पराली का उपयोग अब उद्योगों को ऊर्जा देने के लिए किया जा रहा है। चर्चा का संचालन राहगिरी फाउंडेशन की सह-संस्थापक सारिका पांडा भट्ट ने किया।

साल भर चलने वाले कार्यक्रमों को और मज़बूत करने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) और राहगीरी फाउंडेशन ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके अंतर्गत हरियाणा के एनसीआर ज़िलों में वायु प्रदूषण कम करने, टिकाऊ शहरी आवागमन और सड़कों के पुनर्निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगी।

यह भी पढ़ें- रैंकिंग में दिल्ली ने लगाई छलांग, प्रदूषण नियंत्रण की जमीन पर खर्च सुस्त; NCAP फंड का 17% ही इस्तेमाल

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में प्रदूषण की दस्तक से पहले केंद्र सरकार अलर्ट, 63 निकायों के मेयरों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी