Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 07:39 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। इस बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत प्रदान की है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला।

    2. नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद में झमाझम बारिश दर्ज की गई।

    3. बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया है। एनसीआर के कई क्षेत्रों (नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद) में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। बारिश से सुबह स्कूल और दफ्तर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी दो तीन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा भी संभावित है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

    दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बीच बीच मे धूप खिले रहने पर उमस से भी परेशानी होगी। उधर, सोमवार को सुबह साढ़े 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 134 दर्ज किया गया। इसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें खास बदलाव नहीं होगा।

    WhatsApp Image 2026-07-20 at 7.28.05 AM 

    बीते तीन दिन से आसमान में मंडराते बादलों की छाया में चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिली हुई है। रविवार को सुबह से शाम तक आसमान में घने बादल छाए रहे। बीच बीच में कुछ देर के लिए ही धूप निकली। हालांकि उमस भरी गर्मी बढ़ जाने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी रही।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-07-20 at 7.38.00 AM

    मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। बारिश होने के भी आसार हैं। जिससे तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से भी राहत रहेगी। बीते तीन दिन से लगातार आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। लोगों को वर्षा होने की उम्मीद थी, लेकिन इंतजार रविवार को भी परा नहीं हो सका।

    WhatsApp Image 2026-07-20 at 7.26.49 AM

    साइबर सिटी में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी शुरू। 

    सुबह सवेरे से ही छाए घने बादलों को देखकर लगातार वर्षा होने के आसार लग रहे थे। बीच बीच में कुछ देर के लिए ही धूप निकली रही। पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन वर्षा नहीं हुई। जिससे धूप से तो निजात मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी से परेशानी काफी ज्यादा बढ़ गई।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में उमस भरी गर्म रात से हाल बेहाल, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज; येलो अलर्ट जारी 

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather Update: पांच वर्षों में जुलाई की सबसे गर्म रही शुक्रवार की रात; IMD का दो दिन का येलो अलर्ट