अगले 2 घंटे में बिगड़ने वाला है दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी का मौसम, आंधी-बारिश और बिजली चमकने का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अगले दो घंटों में तेज आंधी, गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। लोगों को ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी यूपी में मौसम बदलने के आसार
अगले दो घंटे में आंधी, बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले दो घंटों के दौरान धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में बिजली चमकने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली के इन इलाकों चलेगी तेज हवा
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, आरके पुरम, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, आईजीएनओयू, अयानगर और डेरामंडी क्षेत्रों में धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम होगा खराब
वहीं एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। इसके अलावा हरियाणा के सोहना, पलवल, नूंह और औरंगाबाद में भी मौसम करवट लेगा।
जबकि पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हस्तिनापुर, चांदपुर, किठौर, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, रामपुर, स्याना, संभल, बिलारी, चंदौसी, बहजोई और बरेली में तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- एटा से दिल्ली के लिए पहली AC बस सेवा शुरू, गर्मी में यात्रियों को आरामदायक सफर की सौगात