दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर 2 दिनों तक ट्रेनों की आवाजाही बाधित, जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें कैंसिल; देखें पूरी लिस्ट
दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित होने के कारण कई मेल एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें प्रभावित होंगी। इस कार्य के चल ...और पढ़ें

दिल्ली- रेवाड़ी रूट पर दो दिनों तक ट्रेनों की आवाजाही बाधित।
HighLights
दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित हो रही है।
कार्य के कारण कई मेल एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें निरस्त।
ट्रेन परिचालन में सुधार के लिए यह कदम उठाया गया है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेलखंड पर दिल्ली सराय रोहिल्ला- पटेल नगर- दिल्ली कैंट- पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित किया जा रहा है।
इस कारण कई मेल एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों की आवाजाही बाधित रहेगी। कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं, कई के मार्ग में बदलाव किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित होने से ट्रेन परिचालन बेहतर होगी।
निरस्त होने वाली ट्रेनें
- दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिन (12215) - निरस्त रहने की तारीख 06.10.2026
- बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला (12216) - निरस्त रहने की तारीख 06.10.2026
- पुरानी दिल्ली -जैसलमेर (14087) - निरस्त रहने की तारीख 05.10.2026
- जैसलमेर- पुरानी दिल्ली (14088)-निरस्त रहने की तारीख 06.10.2026
- जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला (12985)-निरस्त रहने की तारीख 07.10.2026
- दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर (12986)- निरस्त रहने की तारीख 07.10.2026
- अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी एक्सप्रेस (12065)- निरस्त रहने की तारीख 07.10.2026
- दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जनशताब्दी एक्सप्रेस (12066)- निरस्त रहने की तारीख 07.10.2026
- चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनल (22452) - निरस्त रहने की तारीख 07.10.2026
- बांद्रा टर्मिनल-चंडीगढ़ (22451) -निरस्त रहने की तारीख 08.10.2026
- तिलक ब्रिज-सिरसा (15307)- निरस्त रहने की तारीख 06.10.2026
- सिरसा-तिलक ब्रिज (15308)- निरस्त रहने की तारीख 07.10.2026
- जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस (26481)- निरस्त रहने की तारीख 07.10.2026
- दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (26482)- निरस्त रहने की तारीख 07.10.2026
- भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला (20983)- निरस्त रहने की तारीख 06.10.2026
- दिल्ली सराय रोहिल्ला-भुज (20984)- निरस्त रहने की तारीख 07.10.2026
- नई दिल्ली-शकूर बस्ती (64095)- निरस्त रहने की तारीख 07.10.2026
- दिल्ली सराय रोहिल्ला-फारुखनगर (74033)- निरस्त रहने की तारीख 07.10.2026
- फारुखनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला (74036)- निरस्त रहने की तारीख 07.10.2026
- पुरानी दिल्ली-रेवाड़ी (54421)-निरस्त रहने की तारीख 07.10.2026
- पुरानी दिल्ली-रेवाड़ी (54417)- निरस्त रहने की तारीख 07.10.2026