दिल्ली के 'दिल' कनॉट प्लेस पर नहीं होगा ब्रिक्स सम्मेलन का असर, खुला रहेगा बाजार; व्यापारियों का बड़ा फैसला
जी-20 के बाद दिल्ली अब ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार है, जिसके दौरान कनॉट प्लेस पूरी तरह खुला ...और पढ़ें
-1789037280389_m.webp)
सम्मेलन के तीनों दिन पूरी तरह खुला रहेगा। AI जनरेटेड
HighLights
ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान कनॉट प्लेस पूरी तरह खुला रहेगा।
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी देखकर ही यात्रा की योजना बनाएं।
ग्राहक बिना किसी भ्रम के खरीदारी और खान-पान का लुत्फ उठा सकते हैं।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जी-20 के सफल आयोजन के बाद देश की राजधानी दिल्ली अब ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।
सुरक्षा प्रबंधों और वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए भले ही लुटियंस दिल्ली के कुछ इलाकों में यातायात पाबंदियां लागू की गई हैं, लेकिन दिलवालों की प्रमुख कमर्शियल हब कनॉट प्लेस (सीपी) के दुकानदारों ने साफ कर दिया है कि बाजार सम्मेलन के तीनों दिन पूरी तरह खुला रहेगा।
कई मार्गों पर डायवर्जन
दिल्ली में ब्रिक्स 11 से 13 सितंबर तक है। मुख्य सम्मेलन 12 व 13 सितंबर को है। जिसे लेकर मध्य दिल्ली, नई दिल्ली के आयोजन व प्रभावित स्थलों के आसपास सरकारी कार्यालयों और स्कूलों की भी छुट्टियां कर दी गई है। जबकि कई मार्गों का सख्ती से डायवर्जन रहेगा।
नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) के संयुक्त सचिव अमित गुप्ता ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए दिल्लीवासियों और पर्यटकों को आमंत्रित किया है। व्यापारियों का कहना है कि कनॉट प्लेस में न तो दुकानें बंद रहेंगी और न ही रेस्त्रां या कैफे।
खुला रहेगा कनॉट प्लेस
ट्रैफिक एडवाइजरी का ध्यान रखें: सुरक्षा व्यवस्था के चलते आसपास के रास्तों पर डायवर्जन रहेगा। इसलिए सीपी आने वाले ग्राहकों से अपील है कि वे दिल्ली पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी को देखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
बेफिक्र होकर करें शॉपिंग और डाइनिंग: बाजार एसोसिएशन का कहना है कि ग्राहक बिना किसी भ्रम के सीपी आ सकते हैं और यहां खरीदारी व खान-पान का लुत्फ उठा सकते हैं।
व्यापारियों का मानना है कि ट्रैफिक प्रतिबंधों की वजह से ग्राहकों को थोड़ी मशक्कत जरूर करनी पड़ सकती है, लेकिन बाजार की रौनक में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- कनॉट प्लेस में अब देर रात तक खुले रहेंगे सार्वजनिक शौचालय, घूमने आनेवाले लोगों को बड़ी राहत
यह भी पढ़ें- NDMC का बड़ा कदम: कनॉट प्लेस इनर सर्किल में बंद होगी गाड़ियों की एंट्री, व्यापारियों से मांगे सुझाव
