विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिस यमुनापार को कहते हैं ‘पाताल लोक’, उसी के दो थाने देश के टॉप-10 थानों में शामिल; गृह मंत्रालय ने बनाई लिस्ट

Published: Wed, 09 Sep 2026 08:43 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2026 08:48 PM (IST)

गृह मंत्रालय ने यमुनापार के जाफराबाद और न्यू अशोक नगर थानों को देश के शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में शामिल ...और पढ़ें

जाफराबाद व न्यू अशोक नगर थाने को गृहमंत्रालय ने देश के सर्वश्रेष्ठ टाॅप-10 थाने की सूची में शामिल किया है। एआई इमेज

जाफराबाद व न्यू अशोक नगर थाने को गृहमंत्रालय ने देश के सर्वश्रेष्ठ टाॅप-10 थाने की सूची में शामिल किया है। एआई इमेज

HighLights

  1. जाफराबाद, न्यू अशोक नगर थाने देश के शीर्ष 10 में

  2. गृह मंत्रालय ने थानों की कार्यप्रणाली का किया मूल्यांकन

  3. यमुनापार की आपराधिक छवि के बावजूद पुलिस का बेहतर प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार को पाताल लोक कहा जाता है। दिल्ली में यमुनापार अपराधिक वारदात के लिए बदनाम है। एक हकीकत यह भी है इस पाताल लोक के पुलिस थाने देश में पिछले कई वर्षों से अपनी अलग छाप छोड़ रहे हैं।

इस बार जाफराबाद व न्यू अशोक नगर थाने को गृहमंत्रालय ने देश के सर्वश्रेष्ठ टाॅप-10 थाने की सूची में शामिल किया है। पिछले साल पूर्वी दिल्ली का गाजीपुर थाना देश का सर्वश्रेष्ठ थाना चुना गया था। ऐसी उम्मीद है इस बार यमुनापार के यह दो थाने दिल्ली का झंडा बुलंद करेंगे।

किन तथ्यों पर चुने गए थाने?

गृहमंत्रालय की ओर से बनाई गई टीम ने सर्वश्रेष्ठ थाने के लिए जाफराबाद व न्यू अशोक नगर थाने का निरीक्षण कर लिया है।

टीम ने थाने में दर्ज केस, केस निपटाने का समय, चार्जशीट, आम लोगों से थाने में पुलिस का व्यवहार, महिलाओं के साथ व्यवहार, साफ सफाई समेत कई पैमानों की पड़ताल की। उसके बाद टाॅप-10 की सूची में शामिल किया।

बुधवार को उत्तर पूर्वी जिले के डीसीपी राहुल अलवाल जाफराबाद थाने पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष एसीपी तनवीर अशरफ व पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि थाने के पुलिसकर्मी ही थाने को सर्वश्रेष्ठ बनाते हैं।

13 साल किराये पर चला जाफराबाद थाना

जाफराबाद थाना वर्ष 2009 में बना था। 13 साल तक यह थाना जाफराबाद रोड पर एक छोटे से मकान में किराये पर चला। वर्ष 2022 में थाना यमुना विहार स्थित डीडीए के भवन में स्थानांतरित हुआ। थाने को स्थायी पता मिला। यमुनापार में 40 थाने हैं। इसमें से जाफराबाद थाना अपराध के लिए जाना जाता है।

बीते एक वर्ष में हत्या की एक वारदात

कुख्यात गैंग्स्टर हाशिम बाबा, छेनू व नासिर गिरोह के बीच कई बार गैंगवार हुई, दस से अधिक लोगों की जाने पिछले कुछ वर्षों में गई हैं। लेकिन पुलिस ने यहां पर अपनी रणनीति बदली, पिछले एक वर्ष में यहां एक हत्या हुई है।

नाबालिग बदमाशों के गिरोह पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। एसीपी तनवीर अशरफ ने कहा कि अपराध को रोकना कोई राकेट साइंस नहीं है। शाम व सुबह तीन-तीन घंटे क्षेत्र में गुजारते हैं। एक सप्ताह में करीब पांच दिन गैंग्स्टरों के घर पर दस्तक देकर गैंग्स्टरों की गतिविधियों का पता करते हैं। यही हाल वह नाबालिग बदमाशों के साथ कर रहे हैं। यही वजह से क्षेत्र में जघन्य अपराध नहीं हो रहे।

यह भी पढ़ें- लाल किला विस्फोट में आतंकी नेटवर्क का ऑपरेशनल इंचार्ज था उमर उन नबी, NIA की चार्जशीट में चौंकाने वाला खुलासा

यह भी पढ़ें- रांची RSS कार्यालय हमला मामले में पटना में NIA की छापामारी, दो फ्लैट खंगाले