Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खत्म होगा रेड लाइट का झंझट, दिल्ली में 12.5 किमी की रोड होगी सिग्नल फ्री; रोहिणी-पीतमपुरा वालों को जाम से राहत

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:35 PM (IST)

    दिल्ली में मुद्रिका मार्ग, बाहरी मुद्रिका मार्ग और यूईआर-2 को जोड़ने वाले 12.5 किमी मार्ग को सिग्नल-मुक्त करने की तैयारी अंतिम चरण में है। इस परियोजना ...और पढ़ें

    रोड को सिग्नल फ्री कर जाम से निजात दिलाई जाएगी। फोटो: एआई जनरेटेड

    रोड को सिग्नल फ्री कर जाम से निजात दिलाई जाएगी। फोटो: एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. 12.5 किमी मार्ग को सिग्नल-मुक्त करने की तैयारी

    2. पहले चरण में 10 सिग्नल हटाए गए, दो शेष

    3. लाखों दिल्लीवासियों को जाम से मिलेगी राहत

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। राजधानी दिल्ली की से 70 यातायात सिग्नल हटाने के बाद अब मुद्रिका मार्ग, बाहरी मुद्रिका मार्ग व यूईआर-2 को वाले 12.5 किलोमीटर मार्ग को पूरी तरह सिग्नल मुक्त करने की तैयारी है।

    यह काम दो चरणों में किया जा रहा है और प्रोजेक्ट अंतिम चरण में है। इससे एक से दो माह बाद दिल्ली के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।

    पहले चरण में 10 सिग्नल हटाए गए

    पहले चरण में नेता जी सुभाष प्लेस से मधुबन चौक (2.500 किलोमीटर) तक 12 में से 10 सिग्नल हटाए जा चुके हैं और जल्द ही शेष दो को हटाने की तैयारी है। अब दूसरे चरण में से यूईआर-2 (सात किलोमीटर) से पांच सिग्नल भी हटाए जाएंगे। इसके लिए भी तैयारी कर ली गईं हैं।

    दिल्ली के (रिंग रोड मार्ग) पर नेताजी सुभाष प्लेस से मधुबन चौक (2.500 किलोमीटर) तक आशियाना व मधुबन चौक (तीन किलोमीटर) पर दो यातायात सिग्नल शेष हैं। यहां से अन्य 10 सिग्नल हटा कर यू-टर्न कर दिया गया है। इससे सिग्नल पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिली है।

    दूसरे चरण में यूईआर-2 होगा सिग्नल मुक्त

    दूसरे चरण के प्रोजेक्ट में सेक्टर 23, 24, 25, चौक, सम्राट अशोक चौक (सात किलोमीटर) से भी सिग्नल हटाने की तैयारी है। इससे यूईआर-2 तक यातायात निर्बाध रूप से संचालित होगा और सिग्नल पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।

    तीनों रिंग रोड को सिग्नल मुक्त करने की तैयारी

    बाहरी मुद्रिका मार्ग, मुद्रिका मार्ग, दक्षिणी दिल्ली व पूर्वी दिल्ली से अभियान के तहत लगभग 70 सिग्नल हटाए जा चुके हैं। इससे काफी हद तक जाम से राहत मिली है।

    अब दिल्ली को सिग्नल मुक्त करने के अभियान में मुद्रिका मार्ग, बाहरी मुद्रिका मार्ग व यूईआर-2 को वाले मार्ग को इसमें शामिल किया गया है। इसके लिए डीसीपी राजीव कुमार से मंजूरी मिल चुकी है।

    अभियान के तहत यातायात निरीक्षक योगेश कुमार, डीडीए के सहायक इंजीनियर निखिल कौशिक व एनजीओ गुरु हनुमान सोसायटी ऑफ भारत के महासचिव अतुल रणजीत कुमार व परियोजना प्रमुख योगेश खत्री ने अधिकारियों के साथ मौके का हाल ही में मुआयना भी किया है।

    खबरें और भी

    यूईआर दिल्ली का तीसरा रिंग रोड बनने जा रहा है। तीनों को वाले लाला जगत नारायण मार्ग व भगवान महावीर मार्ग को एक से दो माह में सिग्नल मुक्त कर दिया जाएगा। इससे किसी सिग्नल पर जाम नहीं लगेगा।

    यू-टर्न से वाहन चालक आराम से बिना रुके अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। इससे बादली, रोहिणी, पीतमपुरा, मंगोलपुरी, शालीमार बाग, आदर्श नगर व आदि क्षेत्र के लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

    इस मार्ग पर वाहन की गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा है। जाम के चलते इसे पार करने में घंटों का समय लग जाता है।

    - अतुल रणजीत कुमार, महासचिव, एनजीओ गुरु हनुमान सोसायटी ऑफ भारत

    यहां हो चुका है प्रयोग

    रोहिणी, पीतमपुरा, शालीमार मार्ग, नरेला, यूईआर-वन, मार्ग, बाहरी मार्ग।

    यह भी पढ़ें- 15 अगस्त पर दिल्ली में हाई-टेक सुरक्षा, 35 सेकंड में अपराधियों को पहचान लेगा 'अभिज्ञान'; 20000 जवान होंगे तैनात

    यह भी पढ़ें- फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस मामले में Air India पर कसा शिकंजा, यात्री ने DGCA से की जांच की मांग