Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के इन तीन रिंग रोड पर खत्म होगा सिग्नल का झंझट, 17 ट्रैफिक सिग्नल हटाने की तैयारी

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:55 AM (IST)

    मुद्रिका मार्ग, बाहरी मुद्रिका मार्ग और यूईआर-2 को जोड़ने वाले मार्ग को दो चरणों में सिग्नल-मुक्त किया जा रहा है, जिससे दिल्ली में यातायात सुगम होगा। ...और पढ़ें

    मुद्रिका मार्ग, बाहरी मुद्रिका मार्ग और यूईआर-2 को जोड़ने वाले मार्ग को दो चरणों में सिग्नल-मुक्त किया जा रहा है। ग्राफिक्स एआई जेनरेटेड

    मुद्रिका मार्ग, बाहरी मुद्रिका मार्ग और यूईआर-2 को जोड़ने वाले मार्ग को दो चरणों में सिग्नल-मुक्त किया जा रहा है। ग्राफिक्स एआई जेनरेटेड

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मुदि्रका मार्ग, बाहरी मुदि्रका मार्ग व यूईआर-2 तीनों मार्गों को जोड़ने वाले मार्ग को दो चरणों में यातायात सिग्नल मुक्त करने की तैयारी अंतिम चरण में है। पहले चरण में नेता जी सुभाष प्लेस से मधुबन चौक तक 12 में से 10 सिग्नल हटाए जा चुके हैं और जल्द ही शेष दो को हटाने की तैयारी है। अब दूसरे चरण में पांच सिग्नल भी हटाए जाएंगे। इसके लिए भी पूरी तैयारी कर ली गई है।

    दिल्ली के (रिंग रोड मार्ग) पर नेताजी सुभाष प्लेस से मधुबन चौक तक आशियाना व मधुबन चौक पर दो यातायात सिग्नल शेष हैं। यहां से अन्य 10 सिग्नल हटा कर यू-टर्न कर दिया गया है। इससे सिग्नल पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिली है। अब दूसरे चरण के प्रोजेक्ट में सेक्टर 23, 24, 25, चौक, सम्राट अशोक चौक से भी सिग्नल हटाने की तैयारी है। इससे यूईआर-2 तक यातायात निर्बाध रूप से संचालित होगा और सिग्नल पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। वाहन चालक यू-टर्न से वापस हो जाएंगे।

    दिल्ली के तीनों रिंग रोड को सिग्नल मुक्त करने की है तैयारी

    दिल्ली को सिग्नल मुक्त करने के अभियान में मुदि्रका मार्ग, बाहरी मुदि्रका मार्ग व यूईआर-2 को जोड़ने वाले मार्ग को इसमें शामिल किया गया है। इसके लिए डीसीपी राजीव कुमार से मंजूरी मिल चुकी है।

    अभियान के तहत यातायात निरीक्षक योगेश कुमार, डीडीए के सहायक इंजीनियर निखिल कौशिक व एनजीओ गुरु हनुमान सोसायटी ऑफ भारत के महासचिव अतुल रणजीत कुमार व परियोजना प्रमुख योगेश खत्री ने अधिकारियों के साथ मौके का हाल ही में मुआयना भी किया है।

    खबरें और भी

    यूईआर दिल्ली का तीसरा रिंग रोड बनने जा रहा है। तीनों को जोड़ने वाले लाला जगत नारायण मार्ग व भगवान महावीर मार्ग को एक से दो माह में सिग्नल मुक्त कर दिया जाएगा। इससे किसी सिग्नल पर जाम नहीं लगेगा। यू-टर्न से वाहन चालक आराम से बिना रुके अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे।

    इससे बादली, रोहिणी, पीतमपुरा, मंगोलपुरी, शालीमार बाग, आदर्श नगर व आदि क्षेत्र के लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस मार्ग पर वाहन की गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा है। जाम के चलते इसे पार करने में घंटों का समय लग जाता है।

    - अतुल रणजीत कुमार, महासचिव, एनजीओ गुरु हनुमान सोसायटी ऑफ भारत

    यह भी पढ़ें: ठगी के पैसों से भरते थे बिजली बिल, पूर्वी दिल्ली में साइबर गिरोह का पर्दाफाश; दो गिरफ्तार