ईस्ट ऑफ कैलाश में दूषित पानी की समस्या पर जल बोर्ड सक्रिय, आरडब्ल्यूए ने उठाई सीवर लाइन बदलने की मांग
दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में दूषित जलापूर्ति की शिकायत पर दिल्ली जल बोर्ड की टीम ने जायजा लिया। आरडब्ल्यूए ने पुरानी सीवर लाइन बदलने की मांग की ...और पढ़ें

बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी।
HighLights
ईस्ट ऑफ कैलाश में दूषित जलापूर्ति की शिकायत पर डीजेबी का जायजा।
आरडब्ल्यूए ने पुरानी सीवर लाइन बदलने की मांग की।
सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी ने भी जल बोर्ड को लिखा पत्र।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट आफ कैलाश इलाके में दूषित जलापूर्ति की शिकायत पर दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की टीम ने बुधवार सुबह मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। टीम में शामिल अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से मुलाकात कर समस्या के बारे में जानकारी जुटाई और जल्द ही समस्या से राहत दिलाने का आश्वासन दिया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने टीम को जानकारी दी कि पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने की वजह से स्थानीय लोग दूषित जलापूर्ति की परेशानी से जूझ रहे हैं।
दरअसल, ईस्ट आफ कैलाश के जी ब्लाक में पिछले 15 दिनों से घरों में दूषित पानी आने की परेशानी बनी हुई है। इसे लेकर आरडब्ल्यूए ने जल बोर्ड और स्थानीय सांसद रामबीर सिंह विधूड़ी को शिकायत दी थी। आरडब्ल्यूए की शिकायत मिलने के बाद सांसद ने भी जल बोर्ड को पत्र लिखकर इलाके में पाइपलाइन दूषित पानी की समस्या से राहत दिलाने को निर्देश जारी किए थे। वहीं लोगों की इस परेशानी को दैनिक जागरण की टीम ने बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
टीम ने मौके पर जाकर समस्या के बारे में जानकारी जुटाई
इसके बाद जल बोर्ड की टीम ने मौके पर जाकर समस्या के बारे में जानकारी जुटाई। आरडब्ल्यूए से एनके मित्तल और पवन शर्मा ने कहा कि दैनिक जागरण की खबर का संज्ञान लेते हुए सुबह टीम निरीक्षण के लिए पहुंची है। आरडब्ल्यूए ने लगातार बनी समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए जी-1से जी-26 तक पुरानी सीवर लाइन बदलने की मांग रखी है। जल बोर्ड के अधिकारियों ने फिलहाल लीकेज का पता लगाकर जल्द दूषित जलापूर्ति से राहत दिलाने और पाइपलाइन बदलने पर आगे प्रस्ताव रखने का आश्वासन दिया है।
ईस्ट आफ कैलाश जी ब्लाक आरडब्ल्यूए की ओर से पेयजल की परेशानी को लेकर शिकायत मिली थी। दिल्ली जल बोर्ड तो इस मामले पर तत्काल जरूरी कार्रवाई करने और समस्या से निजात दिलाने के लिए पत्र लिखा गया है। - सांसद रामबीर सिंह विधूड़ी, सांसद, दक्षिणी दिल्ली
यह भी पढ़ें- दिल्ली-टोरंटो के बीच अब एअर इंडिया की सीधी उड़ानें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत