Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DU Admission 2026: दूसरी CSAS Allocation List जारी, 24814 को नई सीटें; 30682 छात्रों को मिला अपग्रेड

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 06:16 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश के लिए सीएसएएस की दूसरी सीट आवंटन सूची जारी की, जिसमें 24,814 अभ्यर्थियों को नई सीटें मिलीं और 30,682 को अपग्रेड ...और पढ़ें

    दिल्ली विश्वविद्यालय। फाइल फोटो

    दिल्ली विश्वविद्यालय। फाइल फोटो

    HighLights

    1. डीयू ने स्नातक प्रवेश की दूसरी सीट आवंटन सूची जारी की।

    2. 24,814 अभ्यर्थियों को नई सीट मिली, 30,682 को अपग्रेड।

    3. सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई, शुल्क 28 जुलाई।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शनिवार को स्नातक प्रवेश के लिए कामन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के दूसरे चरण की सीट आवंटन सूची जारी कर दी।

    दूसरे चरण में 24,814 अभ्यर्थियों को नए सिरे से सीट आवंटित की गई है, जबकि 30,682 छात्रों को उनकी उच्च वरीयता वाले कालेज या पाठ्यक्रम में अपग्रेड मिला है।

    विश्वविद्यालय के अनुसार, दूसरे चरण में कुल 88,584 अभ्यर्थी प्रक्रिया में शामिल हैं। पहले चरण के बाद 15,265 छात्रों ने अपनी सीट फ्रीज कर दी थी, जबकि बड़ी संख्या में छात्रों ने बेहतर विकल्प मिलने की उम्मीद में अपग्रेड का विकल्प चुना था।

    सपॉट राउंड का पोर्टल खुला

    दूसरे चरण में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को 26 जुलाई रात 11:59 बजे तक अपनी सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।

    विश्वविद्यालय ने दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए स्पाट राउंड का पोर्टल भी खोल दिया है। स्पाट राउंड में केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास उस समय किसी भी पीजी पाठ्यक्रम में सीट आवंटित नहीं होगी। इसके लिए आवेदन 26 जुलाई शाम 4:59 बजे तक किए जा सकेंगे।

    इससे पहले स्नातक प्रवेश के पहले चरण में 63,756 अभ्यर्थियों का प्रवेश सुनिश्चित हुआ था। इनमें से 15,265 छात्रों ने अपनी सीट फ्रीज कर ली थी, जबकि 48,153 छात्रों ने बेहतर कालेज या पाठ्यक्रम के लिए अपग्रेड का विकल्प चुना था।

    खबरें और भी

    वरीयता के आधार पर दूसरे चरण में नई सीटें

    पहले चरण में विश्वविद्यालय ने 67 कालेजों के 221 स्नातक पाठ्यक्रमों में उपलब्ध 71 हजार से अधिक सीटों के मुकाबले 93,033 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की थी। इसके लिए सीएसएएस के दूसरे चरण में 2.08 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने कालेज और पाठ्यक्रम की प्राथमिकताएं दर्ज कराई थीं।

    डीयू के अनुसार, जिन छात्रों ने पहले चरण में अपग्रेड का विकल्प चुना था, उन्हें उनकी वरीयता के आधार पर दूसरे चरण में नई सीटें आवंटित की गई हैं, जबकि सीट फ्रीज करने वाले छात्रों का पहले का आवंटन बरकरार रखा गया है। विश्वविद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र 28 जुलाई से शुरू होगा।

    यह भी पढ़ें- DU Admission 2026: नए शहर में नहीं होंगे परेशान! फ्रेशर्स के लिए PG-Flat ढूंढ रहे सीनियर्स

    यह भी पढ़ें- DU Admission 2026: एआई से एडिट किए दस्तावेज अपलोड किए तो रद होगा दाखिला, डीयू की सख्त चेतावनी