सोशल मीडिया पर नाम बनाने के लिए लगाते थे स्कूटी में आग, पूर्वी दिल्ली में ई-रिक्शा जलाने पर तीन नाबालिग पकड़े
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार थानाक्षेत्र में पुलिस ने तीन नाबालिगों को स्कूटी में आग लगाने के आरोप में पकड़ा है। पूछताछ में पता चला कि वे इंटरनेट मीडि ...और पढ़ें
-1774063095738-1774104505027-1774104511281-1774105657926-1774105666277_m.webp)
पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो तीन नाबालिग स्कूटी में आग लगाते दिखाई दिए।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। विवेक विहार थानाक्षेत्र में स्कूटी में आग लगाने वाले तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा है। पूछताछ में सामने आया है कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसिद्ध होने के लिए तीनों ने स्कूटी में आग लगाई थी। पुलिस ने तीनों को पकड़कर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया है।
ज्वाला नगर निवासी ई-रिक्शा चालक राजेश ने बताया कि गत बृहस्पतिवार को वह रात को घर पर सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे अचानक पड़ोसियों ने उन्हें जगाया कि उनकी स्कूटी में किसी ने आग लगा दी है। आग से स्कूटी पूरी तरह से जल गई। उन्होंने पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो तीन नाबालिग स्कूटी में आग लगाते दिखाई दिए।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया। तीनों फर्श बाजार थानाक्षेत्र के ही रहने वाले हैं और इनकी उम्र 14 व 15 साल है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डालना चाहते थे और प्रसिद्ध होना चाहते थे। पुलिस इनके मोबाइलों की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास के इलाकों में पहले भी स्कूटी और बाइक में आग लगाई गई थीं। एक मामला फर्श बाजार थानाक्षेत्र का भी था। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में लोगों को इन्हीं तीनों नाबालिगों पर आग लगाने का शक है। पुलिस अन्य स्थानों भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा फैसला : दिल्ली-हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, जानिए किन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह भी पढ़ें- दिल्ली में हर दिन औसतन 50 लाख की ठगी के केस, IFSO में अफसरों की कमी दूर करके साइबर ठगों की बढ़ाई मुसीबत
यह भी पढ़ें- विदेश में बैठे नंदू गैंग से जुड़ा है बुलंदशहर का हथियार सप्लायर बदर इस्लाम, दिल्ली क्राइम ब्रांंच ने किया गिरफ्तार