Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी दिल्ली में ट्रैफिक चरमराया, नोएडा सेक्टर-14 पर श्रमिकों के प्रदर्शन से मयूर विहार से चिल्ला तक फंसी गाड़ियां

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 12:16 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली में सोमवार को मयूर विहार फेज-1 से चिल्ला बॉर्डर तक भीषण जाम लग गया। नोएडा सेक्टर 14 के पास मजदूरों द्वारा अचानक सड़क अवरुद्ध करने से यात ...और पढ़ें

    नोएडा की ओर कामगारों द्वारा अचानक लगाए गए जाम के चलते इस रूट पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

    नोएडा की ओर कामगारों द्वारा अचानक लगाए गए जाम के चलते इस रूट पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में सोमवार को ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जहां मयूर विहार फेज-1 से लेकर चिल्ला बॉर्डर तक लंबा जाम लग गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नोएडा की ओर कामगारों द्वारा अचानक लगाए गए जाम के चलते इस रूट पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

    ट्रैफिक पुलिस के अनुसार नोएडा सेक्टर 14 के पास मजदूरों ने बिना किसी पूर्व सूचना के सड़क को कई जगहों पर अवरुद्ध कर दिया, जिससे चिल्ला बॉर्डर की ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इसका सीधा असर दिल्ली की तरफ पड़ा और मयूर विहार फेज-1 तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

    ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए पुलिस ने डीएनडी फ्लाईवे और एनएच-24 (गाजीपुर) की ओर डायवर्जन किया है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मैन्युअली ट्रैफिक को नियंत्रित कर रहे हैं, लेकिन जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- नोएडा में क्यों उग्र हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन? EPF-ESI और वेतन बढ़ोतरी से ग्रेच्युटी तक... क्या हैं मांगें

    यह भी पढ़ें- नोएडा में फर्जी नेताओं पर सख्ती, 16 हजार से ज्यादा चालान; लाल-नीली बत्ती और झंडे लगाने वालों की खैर नहीं

    यह भी पढ़ें- वाहनों को फूंका, पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़; तस्वीरों में देखें नोएडा में कर्मचारियों का बवाल

    खबरें और भी