Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन की पूरी तैयारी, PWD ने तैयार किए नोटिस; कार्रवाई से पहले मचा हड़कंप

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 11:11 AM (IST)

    फरीदाबाद में पीडब्ल्यूडी मोहना रोड पर एलिवेटेड मार्ग निर्माण में बाधक बन रहे अवैध निर्माणों को तोड़ने की तैयारी में है। ऊंचा गांव से मलेरना कट और अस्प ...और पढ़ें

    फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन की तैयारी। जागरण

    फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन की तैयारी। जागरण

    HighLights

    1. पीडब्ल्यूडी मोहना रोड अवैध निर्माणों के लिए नोटिस तैयार कर रहा है

    2. एलिवेटेड मार्ग निर्माण में अवैध निर्माण बाधा बन रहे हैं

    3. ऊंचा गांव से मलेरना तक पहले ही तोड़फोड़ हो चुकी है

    सुभाष डागर, फरीदाबाद। फरीदाबाद में मोहना रोड पर एलिवेटेड मार्ग के निर्माण में बाधक बन रहे अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी ने तैयारी शुरू कर दी है।

    विभाग अब तक ऊंचा गांव से मलेरना कट और अस्पताल रोड पर अवैध निर्माणों को तोड़ चुका है। अब विभाग गुप्ता होटल चौक से आगे बने अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए नोटिस तैयार कर रहा है। जल्दी ही इन नोटिसों को यहां पर दुकानदारों को दे दिया जाएगा।

    इसके बारे में जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूडी के उपमंडल अधिकारी रवि इंद्र सिंह का कहना है कि कुछ लोगों ने अपने अवैध निर्माणों को लेकर हाई कोर्ट में मामला दायर किया हुआ है, उनके जवाब सरकार को भेज दिए हैं।

    यह भी पढ़ें- होटलों में प्रति घंटा 500 से 1500 का गंदा खेल! फरीदाबाद-UP से लाई जाती थीं लड़कियां, सेक्स रैकेट का बड़ा पर्दाफाश

    बताया गया कि जल्दी ही दुकानदारों को नोटिस दे दिए जााएंगे। ताकि कोई दुकानदार अपने अवैध निर्माणों को तोड़ना चाहे तो वह तोड़ सकता है।