'थैंक्स फॉर द कार्डियो, दिल्ली पुलिस', CJP Protest में Gen Z के मीम्स और फनी रील्स ने मचाया धमाल
जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन सोशल मीडिया पर भी छाया रहा, जिसमें Gen Z ने मीम्स, रील्स और गानों के ...और पढ़ें

सोशल मीडिया के साथ प्रदर्शन स्थल पर भी मीम्स दिख रहे हैं। फोटो: एक्स
HighLights
Gen Z ने मीम्स, रील्स, गानों से किया विरोध प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग सोशल मीडिया पर तेज
सुपरहीरो, फिल्मी किरदारों में भी दिखे प्रदर्शनकारी
पीटीआई, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन ने सड़कों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी अलग पहचान बनाई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल Gen Z ने मीम्स, रील्स, गानों और व्यंग्य के जरिए अपनी बात रखी।
दिल्ली के अलावा मुंबई, इंदौर, उदयपुर और हैदराबाद समेत कई शहरों में प्रदर्शन के साथ सोशल मीडिया पर भी अभियान तेज रहा।

मीम्स के जरिए साधा सरकार पर निशाना
इंस्टाग्राम और एक्स पर कई पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे में हो रही देरी पर तंज कसा गया। एक यूजर ने लिखा कि देश में रोजगार के अवसर कम हैं, इसलिए मंत्री इस्तीफा नहीं दे रहे।
वहीं एक अन्य पोस्ट में मजाकिया अंदाज में कहा गया कि शायद वह महीने की सैलरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि इस्तीफे के बाद आर्थिक परेशानी न हो।

लाठीचार्ज के वीडियो पर वायरल हुए गाने
20 जुलाई के 'चलो संसद' मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए। प्रदर्शनकारियों ने भागते हुए अपने वीडियो 'चक दे इंडिया', 'भाग मिल्खा भाग', 'गंगनम स्टाइल' और मोबाइल गेम Subway Surfer के म्यूजिक के साथ साझा किए।
एक वायरल वीडियो में लिखा गया, "Thanks for the cardio, Delhi Police!", जबकि एक अन्य रील में लिखा गया, "Parliament ki doorbell baja ke bhag gaya!"
GRWM और OOTD रील्स भी रहीं चर्चा में
कई युवाओं ने प्रदर्शन में जाने से पहले GRWM (Get Ready With Me) और OOTD (Outfit of the Day) रील्स भी पोस्ट कीं। एक कंटेंट क्रिएटर ने लिखा कि वह "सरकार के पतन का गवाह बनने" के लिए तैयार हो रही हैं।
वहीं एक अन्य युवती ने दावा किया कि पूरे दिन की भागदौड़ और आंसू गैस के बावजूद उसका आईलाइनर नहीं फैला, क्योंकि उसकी "फाउंडेशन सरकार से ज्यादा मजबूत है।"

पर्यावरण और पुलिस कार्रवाई पर भी तंज
सोशल मीडिया पर आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर भी व्यंग्य देखने को मिला। एक पोस्ट में लिखा गया कि दिल्ली पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे प्रदूषण बढ़ता है और फिर पर्यावरण मंत्री का भी इस्तीफा मांगना पड़ेगा।
एक अन्य पोस्ट में कहा गया कि प्रदर्शन में इस्तेमाल हुई आंसू गैस "100 प्रतिशत शुद्ध" थी।
सुपरहीरो और फिल्मी किरदार भी पहुंचे प्रदर्शन में
प्रदर्शन स्थलों पर कई प्रतिभागी बैटमैन, स्पाइडर-मैन, सुपरमैन और आयरन मैन की वेशभूषा में नजर आए। महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के रूप में भी लोगों ने भागीदारी की।
वहीं अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'पीके' के किरदार की वेशभूषा में पहुंचे एक प्रदर्शनकारी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब साझा किया गया।

प्रेम और हास्य का भी दिखा रंग
कुछ पोस्ट में प्रदर्शन के दौरान आंसू गैस के बीच पुराने प्रेम की याद आने जैसे व्यंग्यात्मक संदेश भी साझा किए गए। वहीं कुछ प्रतिभागियों ने मजाक में कहा कि अविवाहित युवाओं के लिए यह प्रदर्शन "जीवनसाथी खोजने की सबसे अच्छी जगह" साबित हो सकता है।
सीजेपी ने जून से नीट पेपर लीक और अन्य परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन शुरू किया था। अब यह प्रदर्शन दिल्ली से निकलकर देश के कई शहरों तक फैल चुका है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में अराजक तत्वों ने मचाया बवाल, ACP का सिर फूटा; रातभर क्या-क्या हुआ?
यह भी पढ़ें- दिल्ली: उपद्रवियों ने पुलिस और RAF के जवानों पर फेंकी बोतलें-पत्थर; CCTV फुटेज आया सामने
यह भी पढ़ें- दिल्ली में CJP Protest के दौरान महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल DCP पर एक्शन, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाया
