SC के निर्देश के बाद हरीश राणा को इच्छामृत्यु देने की तैयारी शुरू, डॉक्टर्स की टीम गाजियाबाद से ले जाएगी AIIMS
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हरीश राणा को एम्स में भर्ती करने की तैयारी है। एम्स की टीम उन्हें उनके घर से लाएगी। कोर्ट ने एम्स की रिपोर्ट के आधार पर सक ...और पढ़ें

हरीश राणा की इच्छा मृत्यु की तैयारी एम्स में होगी शुरू। जागरण
HighLights
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हरीश राणा एम्स में भर्ती होंगे।
एम्स की टीम हरीश राणा को उनके घर से लाएगी।
अदालत ने इच्छामृत्यु का आदेश एम्स रिपोर्ट पर दिया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गाजियाबाद के हरीश राणा मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। एम्स सूत्रों के अनुसार डॉक्टर की टीम आज शाम उन्हें उनके घर से अपनी निगरानी में लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कर सकती है।
हालांकि एम्स प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी देने से इनकार किया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मामला सुप्रीम कोर्ट के अवलोकन में है, इसलिए इस पर टिप्पणी नहीं की जा सकती।
-1773227634303.jpeg)
एक्सीडेंट से पहले की हरीश की तस्वीर।
अदालत ने एम्स की रिपोर्ट के आधार पर सुनाया है फैसला
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एम्स के विशेषज्ञों के सेकेंडरी मेडिकल बोर्ड ने जांच कर अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंपी थी, जिसमें हरीश राणा को स्थायी वेजिटेटिव स्टेट (कोमा) में बताया गया और उनकी स्थिति में सुधार की संभावना अत्यंत कम बताई गई थी।
अदालत ने इसी रिपोर्ट के आधार पर सक्रिय इच्छामृत्यु का आदेश देते हुए आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया एम्स की निगरानी में कराने को कहा है।
यह भी पढ़ें- 'सिर्फ मेरे बेटे की बात नहीं, ऐसे देश में जाने कितने...', कहते ही भरा गला; हरीश राणा के पिता बोले-सबका भला हो
यह भी पढ़ें- दिल्ली HC ने दो साल पहले ठुकराई थी इच्छामृत्यु की मांग, SC ने शेक्सपियर की पंक्तियों के साथ दी यूथेनेसिया की अनुमति
यह भी पढ़ें- क्यों एक माता-पिता ने अपने लाडले की जिंदगी नहीं, मौत की दुआ की? आपको झकझोर देगी हरीश राणा की दर्दनाक कहानी
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति