Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LPG संकट के बीच दिल्ली में PNG कनेक्शन की मांग दोगुनी, IGL का दावा- घरों में गैस की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 08:39 AM (IST)

    इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने घरेलू पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति में कोई बाधा न आने का आश्वासन दिया है। कंपनी ने बताया कि पीएनजी कनेक्शन की मांग ...और पढ़ें

    HighLights

    1. घरेलू पीएनजी, सीएनजी आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी

    2. पीएनजी कनेक्शन की मांग दोगुनी, प्रतिदिन 1000+ नए कनेक्शन

    3. घरेलू आपूर्ति को उच्च प्राथमिकता, व्यावसायिक कटौती के बावजूद

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। प्राकृतिक गैस की आपूर्ति कर रही कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) को लेकर बड़ा आश्वासन दिया है। कंपनी ने कहा है कि घरेलू पीएनजी और पेट्रोल पंपों पर सीएनजी की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

    दिल्ली में पीएनजी कनेक्शन की मांग दोगुनी 

    इस बीच, आईजीएल के एक अधिकारी ने बताया कि हालिया माहौल में पीएनजी कनेक्शन के लिए आईजीएल के पास अनुरोध आने के मामले दोगुने हो चुके हैं।

    ऐसे में आईजीएल की ओर से प्रतिदिन एक हजार से अधिक नए कनेक्शन लगाए भी जा रहे हैं। आईजीएल के दिल्ली में वर्तमान में 19 लाख से अधिक घरेलू कनेक्शन है।

    कॉमर्शियल आपूर्ति में 20% की कटौती 

    अधिकारी के अनुसार, सरकार के आदेश के अनुसार, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को की जा रही आपूर्ति में 20 प्रतिशत की कटौती की गई है, लेकिन घरों में आपूर्ति निर्बाध रहेगी।

    कंपनी ने कहा कि नौ मार्च को जारी प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश के अनुसार, घरेलू पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति को उच्च प्राथमिकता पर रखा गया है।

    CNG आपूर्ति में भी नहीं आएगी रुकावट 

    ऐसे में हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि घर में खाना बनाने के लिए घरेलू पीएनजी तथा सार्वजनिक परिवहन व निजी वाहनों के लिए निर्बाध सीएनजी आपूर्ति के लिए आश्वस्त करते हैं। आईजीएल ने आगे कहा कि उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दृढ़ है। ग्राहक सेवा हमारे प्रत्येक प्रयास के केंद्र में है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में एलपीजी संकट: 70% रेस्तरां प्रभावित, शादियों और फूड डिलीवरी पर भी असर