'मुझे मार डालेंगे...', फोन पर बहन ने लगाई थी मदद की गुहार, एक घंटे बाद जेठ ने बताया-छत से गिर गई है बीना
पश्चिमी दिल्ली के इंदरपुरी में दहेज उत्पीड़न के चलते 25 वर्षीय बीना की संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने पति और उसके भा ...और पढ़ें

दोनों ही घटना में पीड़िता कि संदिग्ध परिस्थिति में अपने ससुराल के छत से गिरकर मौत हो गई है।
HighLights
इंदरपुरी में 25 वर्षीय विवाहिता बीना की संदिग्ध मौत।
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति और देवर गिरफ्तार।
मौत से पहले बहन को मदद के लिए किया था फोन।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के इकोटेक 3 में हाल ही में सामने आए दहेज उत्पीड़न और विवाहिता दीपिका की संदिग्ध मौत के मामले के बाद अब पश्चिमी दिल्ली के इंदरपुरी इलाके से भी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दोनों ही घटना में पीड़िता कि संदिग्ध परिस्थिति में अपने ससुराल के छत से गिरकर मौत हो गई है।
मारपीट करने के बाद छत से नीचे फेंक दिया
आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित की जा रही 25 वर्षीय महिला बीना को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया गया। 18 मई की रात उसकी ससुराल के घर के चौथी मंजिल से गिरने से उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जहां मृतका के पति और ससुराल वालों ने इसे हादसा बताया है, वहीं मृतका के स्वजन का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने बेरहमी से मारपीट करने के बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया।
'आज बहन जिंदा होती'
पुलिस ने मामले में पति इंदरपुरी निवासी राजू सिंह (27) और उसके छोटे भाई राजकुमार (22) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पति करोल बाग स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी में हेल्पर के तौर पर काम करता है। मृतका के भाई ने बताया कि काश, हम उसे बहुत पहले ही घर वापस ले आते, तो आज हमारी बहन जिंदा होती।
कॉल के एक घंटे बाद आई डरावनी सूचना
18 मई की रात करीब 9:55 बजे बीना ने अपनी बहन को फोन कर मदद की गुहार लगाई थी। फोन पर वह बुरी तरह रो रही थी। उसने कहा था, मुझे यहां से ले जाओ, नहीं तो ये लोग मुझे जान से मार डालेंगे। ये मुझे बहुत मारते-पीटते हैं। अगर मुझे कुछ हो जाए, तो मेरी बच्ची का ख्याल रखना। परिवार का कहना है कि इस काॅल के करीब एक घंटे बाद ही रात 10:02 बजे मृतका के जेठ का फोन आया, जिसने सिर्फ इतना कहा कि आपकी बहन छत से नीचे गिर गई है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तब तक डाॅक्टर उसे मृत घोषित कर चुके थे।
खबरें और भी
जनवरी 2022 में हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के संभल जिले के एक किसान परिवार की बीना की शादी दिसंबर 2022 में इंदरपुरी निवासी राजू सिंह से हुई थी। दोनों की एक छह माह की बच्ची भी है। स्वजनों ने अपने बयान में बताया है कि उन्होंने अपने सामर्थ्य के अनुसार शादी में मोटरसाइकिल, सोने की अंगूठी, टीवी और अन्य घरेलू सामान दिया था।
बहन के कान का पर्दा तक फट गया
आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने महंगी बाइक, एसी और फ्रिज की मांग शुरू कर दी। हाल ही में 25 अप्रैल को देवर की शादी के बाद दोनों बहुओं के दहेज की तुलना कर मृतका को और अधिक प्रताड़ित किया जाने लगा। भाई ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ समय पहले बीना के साथ इस कदर मारपीट की गई कि पिटाई से उसकी बहन के कान का पर्दा तक फट गया था, जिसका अब तक इलाज चल रहा था।
बच्चे की कस्टडी को लेकर भी कानूनी प्रक्रिया जारी
चूंकि, विवाह को अभी साढ़े तीन वर्ष ही हुए थे, इसलिए नियमानुसार मामले की जांच एसडीएम को सौंप दी गई है। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति और उसके दोनों भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बुधवार रात आरोपित पति और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और काॅल डिटेल्स समेत अन्य सबूतों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। वहीं, मृतका के छह महीने के मासूम बच्चे की कस्टडी को लेकर भी कानूनी प्रक्रिया जारी है।
यह भी पढ़ें- दहेज, हत्या या आत्महत्या: भारत में शादी के बाद क्यों हो रही बहुओं की मौत? Inside Story
यह भी पढ़ें- 'बेटी को दिया है तो बेटे में लेंगे...' साइकोलॉजिस्ट ने बताया क्यों आज भी लोग खुशी-खुशी देते हैं दहेज
यह भी पढ़ें- सिवान में दहेज के लिए बुझा दी जिंदगी, डेढ़ लाख रुपये की मांग पर नवविवाहिता की हत्या; पति गिरफ्तार