रेलवे ने चलाई दो विशेष ट्रेनें, आनंद विहार से जोगबनी और नई दिल्ली से सुपौल जाना आसान
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी और ...और पढ़ें
HighLights
गर्मी की छुट्टियों में भीड़ कम करने हेतु विशेष ट्रेनें।
आनंद विहार से जोगबनी, नई दिल्ली से सुपौल ट्रेनें।
अप्रैल से जुलाई तक चलेंगी, एसी-स्लीपर कोच उपलब्ध।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। पूर्व दिशा की अधिकांश नियमित ट्रेनों में लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं नहीं मिल रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी और नई दिल्ली से सुपौल के लिए (04072/04071) विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है।
आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी
आनंद विहार टर्मिनल से 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक (23 मई को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे रवाना होगी। वापसी में यह विशेष ट्रेन जोगबनी से 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक (24मई को छोड़कर) शाम साढ़े छह बजे चलेगी। इसमें एसी और स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।
इन स्टेशनों से गुजरेगी : गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट व फारबिसगंज में होगा।
नई दिल्ली से सुपौल विशेष
नई दिल्ली से यह विशेष ट्रेन 17 अप्रैल से 15 जुलाई तक (21 मई से 25 मई तक छोड़कर) प्रतिदिन रात 9.35 बजे रवाना होगी। वापसी दिशा में 18 अप्रैल से 16 जुलाई तक (22 मई से 26 मई तक छोड़कर) सुबह 6.35 बजे चलेगी। इसमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच लगाए जाएंगे।
इन स्टेशनों से गुजरेगी : गाजियाबाद, चिपियाना बुजुर्ग, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, वाराणसी, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरीबख्तियारपुर व सहरसा में होगा।
यह भी पढ़ें- EV लेने का प्लान है तो चार्जिंग की टेंशन नहीं, दिल्ली में ईवी चार्जिंग प्वाइंट्स की संख्या 10,000 पार
यह भी पढ़ें- दिल्ली की एक ऐसी पुलिस चौकी, जो 5 महीने से खुद 'बीमार'; बीमारियों से जूझ रहे परिवार
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर SOS सिस्टम अभी भी अधूरा, यात्रियों को खुद संभालनी पड़ रही इमरजेंसी