दिल्ली में कल से शुरू होगा जागरण फिल्म फेस्टिवल, सिनेमा के जरिए समाज के अनकहे सच होंगे उजागर
जागरण फिल्म फेस्टिवल 20 से 23 अगस्त तक दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें सिनेमा और संवाद के माध्यम से समाज ...और पढ़ें

अभिनेता जावेद जाफरी व मधु भंडारकर।
HighLights
फेस्टिवल 20 से 23 अगस्त तक डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में।
जावेद जाफरी, सुधीर मिश्रा जैसे दिग्गज करेंगे सामाजिक मुद्दों पर बात।
सिनेमा और संवाद से समाज के अनकहे सवालों पर चर्चा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कुछ बातें घरों में कहने से अधूरे रह जाते है तो कुछ सवाल अक्सर दोस्तों के बीच भी अधूरे रह जाते हैं और कुछ मुद्दों पर समाज खुलकर बात करने से बचता है।
जागरण फिल्म फेस्टिवल इस बार ऐसी ही अनकही बातों को सिनेमा और संवाद के जरिए सामने लाने जा रहा है। 20 से 23 अगस्त तक जनपथ मार्ग स्थित डा. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में होने वाले चार दिवसीय फेस्टिवल में फिल्में देखने के साथ दर्शकों को उन सवालों से भी रूबरू होंगे। जिन पर आमतौर पर समाज बात करने से बचता है।
इस बार फेस्टिवल के प्रमुख आकर्षणों में शिकायतें
द कन्वर्सेशंस वी नेवर हैव’ संवाद शामिल है। जावेद जाफरी और सयानी गुप्ता के साथ होने वाले इस सत्र में उन शिकायतों और भावनाओं पर बात होगी, जिन्हें लोग अक्सर अपने भीतर ही दबा लेते हैं। इसी क्रम में ‘शिकायतें’ की ओपनिंग स्क्रीनिंग भी दर्शकों को देखने को मिलेगी।
वहीं ‘द प्राइस आफ ट्रुथ
सिनेमा, सोसाइटी एंड द स्टोरीज इंडिया डज नाट वांट टू हियर’ सत्र में सुधीर मिश्रा और मधुर भंडारकर उन कहानियों पर चर्चा करेंगे, जिन्हें समाज सुनना नहीं चाहता। बातचीत का केंद्र यह रहेगा कि असहज सच को पर्दे पर दिखाने की कीमत आखिर कितनी होती है।
फेस्टिवल में द एथिक्स आफ स्टोरीटेलिंग’ भी दर्शकों को सोचने का अवसर देगा। इसमें लिलेट दुबे, पैन नलिन और एमी बरुआ कहानीकार की जिम्मेदारी और उसकी सीमाओं पर चर्चा करेंगे। वास्तविक घटनाओं और सामाजिक मुद्दों को पर्दे पर उतारते समय संवेदनशीलता और जिम्मेदारी कितनी जरूरी है, इस पर संवाद होगा।
इस लिहाज से इस बार फेस्टिवल का अनुभव केवल फिल्मों तक सीमित नहीं रहेगा। दर्शक कहानियां देखने के साथ उन सवालों के बीच भी बैठेंगे, जिनका जवाब समाज अक्सर टाल देता है। यही संवाद सिनेमा को मनोरंजन से आगे ले जाकर सामाजिक बातचीत का जरिया बनाएगा।
इस महोत्सव में दर्शक बुक माय शो से टिकट लेकर आसानी से प्रवेश कर सकते है और फिल्मों का दैनिक स्क्रीनिंग शेड्यूल वेबसाइट www.jff.co.in/screening-2026 पर देख सकते हैं।
ऐसे पहुंचे ऐसे पहुंचे
दर्शक डा. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पहुंचने के लिए मेट्रो, बस या निजी वाहन का उपयोग कर सकते हैं। सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन केंद्रीय सचिवालय व जनपथ मेट्रो स्टेशन है। जहां से अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर की दूरी मात्र 150 व 300 मीटर है। जहां से पैदल या आटो से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
