विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toxic के बाद Kiara Advani की झोली में गिरी एक और बड़ी फिल्म, पहली बार सैफ अली खान संग बनेगी जोड़ी

Updated: Tue, 18 Aug 2026 09:21 PM (GMT+05:30)

कियारा आडवाणी और सैफ अली खान दोनों की जोड़ी पहली बार पर्दे पर साथ नजर आ रही हैं। यह दोनों एक सुपरनेचुरल फिल्म में साथ आ रहे हैं।

पहली बार साथ दिखेंगे कियारा-सैफ/ फोटो- Instagram

पहली बार साथ दिखेंगे कियारा-सैफ/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. पहली बार दर्शकों को दिखेगी कियारा- सैफ की जोड़ी

  2. सुपरनैचुरल थ्रिलर में कर रहे हैं साथ काम

  3. ये लेखक संभालेंगी फिल्म के निर्देशन की कमान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कियारा आडवाणी इन दिनों आगामी फिल्म टॉक्सिक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। गैंगस्टर फिल्म के ट्रेलर में एक्ट्रेस के इंटेंस रोल को ऑडियंस ने काफी पसंद किया है। अब इस फिल्म के बाद कियारा आडवाणी के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है, जिसमें एक्ट्रेस की जोड़ी 'हैवान' एक्टर सैफ अली खान के साथ बनने वाली है।

पहली बार सैफ-कियारा साथ आएंगे नजर

पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान और कियारा आडवाणी दोनों पहली बार एक इंटेंस थ्रिलर सुपरनेचुरल फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस अनटाइटल फिल्म को राइटर-प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों डायरेक्ट कर रही हैं, जिसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी प्रोड्यूस कर रही है।

इस फिल्म की स्क्रिप्ट राइटर कियारा आडवाणी और सैफ अली खान को ध्यान में रखकर लिखी जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को साल के अंत तक फ्लोर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। सुपरनैचुरल फिल्म से जुड़े सूत्र ने कहा, "कनिका की अगली फिल्म के लिए कियारा और सैफ साथ आ रहे हैं। यह पूरी तरह से एक इंटेंस सुपरनैचुरल थ्रिलर होने वाली है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की टीम फिल्म की स्क्रिप्ट पर एक लंबे समय से काम कर रही है।"

_ - 2026-08-18T211545.267

इन फिल्मों पर भी काम कर चुकी हैं कनिका ढिल्लों

सोर्स ने यह भी बताया की फिल्म की एक बार स्क्रिप्ट लॉक होने के बाद ही मेकर्स इस पर बात करेंगे। आपको बता दें कि कनिका ढिल्लों इससे पहले मनमर्जियां, केदारनाथ, जजमेंटल है क्या, हसीन दिलरूबा, रक्षाबंधन और डंकी जैसी फिल्मों में राइटर के तौर पर काम कर चुकी हैं।इसके अलावा उन्होंने कृति सेनन के साथ मिलकर नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म दो पत्ती को प्रोड्यूस किया था। अब सैफ अली खान और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म से वह बतौर डायरेक्टर अपनी शुरुआत कर रही हैं।

p9nPjg_V_400x400

कियारा आडवाणी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें तो वह जल्द ही यश के साथ फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगी। जिसके ट्रेलर को देखने के बाद ऑडियंस कियारा आडवाणी के अभिनय के कायल हो गए हैं और 26 अगस्त 2026 का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- 'मैंने तो Kiss भी नहीं किया...' Toxic के वल्गर सीन्स पर Yash का बयान, फिल्म को बताया Gen Z के लिए है

यह भी पढ़ें- Yash स्टारर Toxic को सीबीएफसी से मिला ए सर्टिफिकेट, कहानी पर से भी उठा पर्दा