विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Yash स्टारर Toxic को सीबीएफसी से मिला ए सर्टिफिकेट, कहानी पर से भी उठा पर्दा

Updated: Fri, 14 Aug 2026 05:22 PM (IST)

यश की मचअवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' को सीबीएफसी से 'ए' सर्टिफिकेट मिल गया है और यह 26 अगस्त को रिलीज होगी। इसी के साथ ही फिल्म की कहानी भी सामने आ गई है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को 'ए' सर्टिफिकेट मिला

  2. फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है

  3. यह आजादी के बाद के गोवा की गैंगस्टर कहानी है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक (Toxic: A Fairytale For Grown Ups) आने वाले 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) ने डायरेक्ट किया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से इसे'A' सर्टिफिकेट मिला है।

फिल्म को मिला 'ए' सर्टिफिकेट

सर्टिफिकेशन से पता चला है कि यह एक लंबी एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका रनटाइम 194 मिनट (3 घंटे 14 मिनट) बताया जा रहा है। फिल्म की ऑफिशियल कहानी भी सामने आ गई है।

Yash (10)

क्या है टॉक्सिक की स्टोरी?

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म आजादी के बाद के गोवा पर आधारित है और एक ऐसे गैंगस्टर की कहानी है (Toxic Story) जो हिंसा और जलन के बीच वफादारी, नैतिकता और प्रायश्चित के बीच अपना रास्ता बनाता है। जबरदस्त एक्शन और नैतिक उलझनों वाले किरदारों की दुनिया के तौर पर बताई जा रही फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी हैं।

5 भाषाओं में होगी रिलीज

'टॉक्सिक' को KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के तहत वेंकट के. नारायण ने प्रोड्यूस किया है। कन्नड़ और अंग्रेजी में लिखी और शूट की गई इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में डब किया जाएगा।

बता दें कि इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। पहले ये फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी लेकिन धुंरधर के साथ इसके क्लैश की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अब फाइनली 4 महीने बाद टॉक्सिक सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

यह भी पढ़ें- 'अंतिम संस्कार पर जाकर...', यश ने फैन की आखिरी इच्छा क्यों नहीं की पूरी? Toxic स्टार ने 5 साल बाद तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें- Toxic के सेट पर कियारा के 'बॉडीगार्ड' बने थे Yash, एक्ट्रेस को प्रेग्नेंसी में शूट करते हुए देख रह गए हैरान