'अंतिम संस्कार पर जाकर...', यश ने फैन की आखिरी इच्छा क्यों नहीं की पूरी? Toxic स्टार ने 5 साल बाद तोड़ी चुप्पी
साल 2021 में यश के एक फैन ने सुसाइड लेटर में ये इच्छा जताई थी कि टॉक्सिक स्टार उसका अंतिम संस्कार अटेंड करें, लेकिन अभिनेता ने ऐसा नहीं किया। अब 5 साल बाद यश ने फ्यूनरल अटेंड न करने की वजह बताई।

यश ने बताया क्यों नहीं किया था फैन का फ्यूनरल अटेंड/ फोटो- Instagram
HighLights
5 साल पहले यश के एक फैन ने किया था सुसाइड
अभिनेता ने अंतिम संस्कार अटेंड न करने की बताई वजह
जल्द सिनेमाघरों में यश की टॉक्सिक देगी दस्तक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश की आगामी फिल्म टॉक्सिक अगस्त में ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही ऑडियंस के सामने आया, जिसे उन्होंने बेहद पसंद किया। पैन इंडिया स्टार बनने से पहले से ही यश की एक मजबूत लॉयल फैन बेस है, जो उन्हें उस समय से प्यार करती है, जब एक्टर सिर्फ कन्नड़ के रॉकिंग स्टार थे।
हालांकि, 2021 में जब यश ने अपने मरते हुए सबसे बड़े फैन की लास्ट इच्छा पूरी नहीं की थी, तो अभिनेता को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। अब पहली बार टॉक्सिक एक्टर ने यह खुलासा किया कि उन्होंने अपने फैन की आखिरी इच्छा क्यों पूरी नहीं की थी और वह उसके अंतिम संस्कार में क्यों नहीं गए थे।
इस बड़ी वजह से फैन के अंतिम संस्कार में नहीं गए थे यश
दरअसल, 2021 में 25 साल के एक फैन ने सुसाइड कर लिया था। उसकी मौत के बाद एक नोट पुलिस के हाथ लगा था, जिसमें लिखा था कि 'मेरी जिंदगी एक फेलियर है और मेरी लास्ट विश है कि कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया और यश मेरा अंतिम संस्कार अटेंड करें। फैंस की अंतिम विश को पूरा करने के लिए सिद्धारमैया तो अंतिम संस्कार में पहुंचे थे, लेकिन यश मिसिंग थे।
अब 5 साल बाद रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में जब यश से फैन की अंतिम इच्छा पूरा न करने पर सवाल किया गया, तो टॉक्सिक एक्टर ने कहा, "मुझे उस समय ऐसा लगा कि अगर मैं ये करूंगा तो लोग सोचेंगे कि ऐसा करने से मैं आजाऊंगा, ये माइंड सेट ही गलत है। उसके मरने के बाद फ्यूनरल पर जाकर क्या मिलेगा? क्या मैं ऐसी चीजों को बढ़ावा दूंगा? बस यही सोच रहा था मैं।"
#Yash finally BREAKS HIS SILENCE why he didn't attend his Fan's FUNERAL following his Tragic Su*c*de . 💔
— Manoz Kumar (@ManozTalks) August 14, 2026
~ I didn't attend coz i love them , attending his FUNERAL might've set the wrong PRECEDENT in SOCIETY to Encourage more fan to follow the same Path
Golden Reply..WOW 🔥 pic.twitter.com/QJUWuPqmig
यश ने बताया कैसे फैंस से मिलना है पसंद?
यश ने आगे कहा, "मैं दुखी हूं, मुझे बुरा लगा, लेकिन अगर मैं वहां जाता तो बहुत सारे लोग ये कर सकते थे। अगर कोई ये बात कहे कि मुझे कुछ अचीव करने दो और तब यश आए, तो मैं उससे मिलने के लिए जरूर जाऊंगा। मैं करके दिखाऊंगा मैं उन फैंस से जरूर मिलूंगा, लेकिन इन सब चीजों के लिए बढ़ावा देना, गलत मिसाल कायम होगी।"
![[image] - 3587479](https://www.jagranimages.com/images/2026/08/14/template/image/[image]---3587479-1786706652113.webp)
यश अपने फैंस से किस कदर प्यार करते हैं, इस बात का अंदाजा आपको इससे मिल जाएगा कि अभिनेता ने बेंगलुरु में हुए एक कार्यक्रम में 700 फैंस के साथ एक ग्रुप में नहीं, बल्कि अलग-अलग फोटो खिंचवाई थी। फिल्म टॉक्सिक की बात करें तो यह मूवी 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मूवी में उनके साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा जैसी अदाकाराएं नजर आएंगी।

