'मैंने तो Kiss भी नहीं किया...' Toxic के वल्गर सीन्स पर Yash का बयान, फिल्म को बताया Gen Z के लिए है
कन्नड़ स्टार यश ने अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में 'अश्लीलता' और इंटीमेट सीन्स को लेकर हो रही आलोचना पर जवाब दिया है।
-1786782112463_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कन्नड़ स्टार यश अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के टीजर के रिलीज होने के बाद से इसको लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है। हालांकि मूवी में महिलाओं को दिखाए जाने के तरीके को लेकर इसकी आलोचना भी हुई।
वहीं यश और कियारा आडवाणी के गाने 'तबाही' में इंटीमेट सीन्स को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई। अब यश ने आखिरकार फिल्म में 'अश्लीलता' को लेकर हो रही आलोचना पर जवाब दिया है।
कैसे शूट हुए हैं फिल्म के बोल्ड सीन्स?
'आप की अदालत' में यश से सेक्सी और हिंसक सीन्स को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया कि नई पीढ़ी की ऐसी फिल्मों के लिए आलोचना क्यों की जाती है। यश ने बताया कि हर पुरानी पीढ़ी को लगता है कि नई पीढ़ी गलत है। उन्होंने अपनी फिल्म के ऐसे सीन्स को लेकर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए कहा,'अश्लीलता गलत है।'
-1786782607057.webp)
'मैंने तो किस (Kiss) भी नहीं किया है, अगर आपने देखा होगा तो। एक सीमा होती है, और हम उसे समझते हैं। सीन्स को कलात्मक रूप से फिल्माना होता है, जो देखने में आकर्षक लगता है। वही बाद में सिनेमा का प्रभाव बनता है। यही एक क्रिएटर की आवाज होती है।'
क्या है टॉक्सिक की कहानी?
यश ने आगे कहा कि फिल्म एक खास मकसद से बनाई गई है, जिसमें इमोशन्स की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के बाद दर्शक इसे समझ जाएंगे। यश बोले, 'टॉक्सिक फिल्म 'Gen Zs' के लिए है। यह उन बातों के बारे में है जो आप लोग आपस में करते हैं। बड़ों के साथ आपकी जो भी समस्याएं हैं। उस पीढ़ी के बारे में आप लोग जो सवाल पूछते हो उसमें क्या गलतियां हैं, क्यों ऐसे तय नियम हैं, क्यों ऐसा ही करना चाहिए। आपके विचार जो भी हों, फिल्म का मुख्य विषय वही है।'
-1786782630786.webp)
कियारा आडवाणी ने निभाया है नादिया का रोल
'टॉक्सिक' में कियारा ने नादिया नाम की एक सर्कस आर्टिस्ट का रोल निभाया है। फिल्म के गाने 'तबाही' में उन्हें यश के किरदार के साथ रोमांस करते और कुछ हॉट इंटीमेट सीन करते हुए दिखाया गया, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा। इस गाने के रिलीज होने के बाद, इन सीन्स की वजह से कियारा को ऑनलाइन ट्रोल भी किया गया।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसमें यश डबल रोल निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के जरिए यश चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

