दिल्ली के जहांगीरपुरी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में; गिरफ्तारी की मांग पर सड़क जाम
जहांगीरपुरी में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद एलएनजेपी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन ...और पढ़ें

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जहांगीरपुरी में सड़क पर जुटी भीड़। (वीडियो ग्रैब)
HighLights
जहांगीरपुरी में 23 वर्षीय युवक आरिफ की हत्या।
डंडों और लात-घूसों से पीटकर गंभीर रूप से घायल किया।
पुरानी रंजिश के चलते वारदात, तीन नाबालिग पकड़े गए।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। जहांगीरपुरी में बीती रात 5-6 लड़कों ने एक युवक की डंडों व लात-घूसों से पीट कर हत्या कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई।
हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। छह-सात महीने पहले दोनों गुटों में झगड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन नाबालिग को पकड़ा है। इस बीच, शव को लेकर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जमा हुए और हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद लोग सड़क से हटे।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल रात करीब 11 बजे एच-ब्लाक के पास हुई मारपीट और 23 वर्षीय आरिफ के घायल होने की सूचना मिली। आरिफ को पहले बाबू जगजीवन अस्पताल ले जाया गया, बाद में उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नाबालिग आरोपी को दबोचा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आरिफ की मौत होने की सूचना मिली। छह-सात माह पहले किसी बात को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हुआ था, इसी झगड़े से उपजी रंजिश के चलते कल रात की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपित को पकड़ लिया है, अन्य आरोपित की तलाश की जा रही है।
खबरें और भी
पोस्टमार्टम के बाद शव जहांगीरपुरी पहुंचा तो बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जमा हो गए। स्वजन ने सभी हमलावरों की तुरंत गिफ्तारी की मांग की।
अधिकारियों ने लोगों से बात की और बताया कि कुछ हमलावरों को पकड़ लिया है, शेष को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद लोग सड़क से हट गए। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती की गई है।