Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में घरेलू सहायक ने नौकरी मिलने के 6 दिन बाद की चोरी, ऐतिहासिक सिक्के और मेडल बरामद 

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 03:00 PM (IST)

    पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में एक घरेलू सहायक ने नौकरी के मात्र छह दिन बाद ही अपने मालिक के घर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपित राकेश क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. घरेलू सहायक ने नौकरी के छह दिन बाद की चोरी।

    2. पुलिस ने आरोपित राकेश कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया।

    3. ऐतिहासिक सिक्के, गोल्ड मेडल सहित सारा सामान बरामद।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। जनकपुरी थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपित को पकड़ा है जिसने घरेलू सहायक के रूप में काम करते हुए अपने ही मालिक के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी किए गए कीमती ऐतिहासिक सिक्के, गोल्ड प्लेटेड मेडल और अन्य इलेक्ट्रानिक सामान बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान राकेश कुमार पांडेय (33) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तम नगर, दिल्ली का निवासी है।

    उपायुक्त डी शरद भास्कर ने बताया कि 5 अप्रैल को जनकपुरी निवासी एक व्यक्ति ने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने बीती 29 मार्च को एक व्यक्ति को घरेलू सहायक के तौर पर काम पर रखा था। लेकिन नौकरी शुरू करने के मात्र छ: दिन बाद ही, यानी 4 अप्रैल को आरोपित ने अलमारी का ताला तोड़कर गहने, नकदी, कीमती दस्तावेज और अन्य सामान समेटा और फरार हो गया।

    कैसे पकड़ा गया चोर?

    शिकायत मिलने के तुरंत बाद एसएचओ जनकपुरी और संबंधित एसीपी की देखरेख में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया। आरोपित के मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी सुरागों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया और आरोपित को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया।

    आरोपित के पास से पुलिस ने चुराए हुए ऐतिहासिक सिक्के, जिसमें 3 प्राचीन सिक्के जो वर्ष 1919, 1918 और 1877 के हैं, 3 गोल्ड प्लेटेड मेडल, एक जोड़ी चांदी की पाजेब और एक सुनहरे रंग का कड़ा, 6 धातु के सिक्के, एक सैमसंग मोबाइल और एक क्राम्पटन मिक्सर ग्राइंडर बरामद की है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या आरोपित पहले भी तो इस प्रकार के वारदात को अंजाम तो नहीं चे चुका है या किसी गिरोह से संबंधित तो नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पीतमपुरा में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, बीमारी और डिप्रेशन बना वजह

    यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 12 किए गिरफ्तार; बेचते थे फर्जी रोडसाइड असिस्टेंस पॉलिसी