पीतमपुरा में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, बीमारी और डिप्रेशन बना वजह
पीतमपुरा में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने बीमारी और डिप्रेशन से परेशान होकर लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। मंगोलपुरी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच श ...और पढ़ें

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
HighLights
पीतमपुरा में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने की आत्महत्या।
बीमारी और डिप्रेशन के कारण उठाया यह कदम।
लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। पीतमपुरा इलाके में मंगलवार तड़के एक कमरे में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पता चला कि बुजुर्ग बीमारी के कारण लंबे समय डिप्रेशन में थे।
सूचना पर पहुंची मंगोलपुरी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ कर पुलिस आगे की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस कई अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक बुजुर्ग अस्थमा (दमा) से पीड़ित थे तथा उन्हें नसों से संबंधित समस्या भी थी। उनके दोनों बेटे रियल एस्टेट के व्यवसाय में हैं तथा बेटियां विवाहित हैं। उनकी पत्नी का वर्ष 2013 में कैंसर के कारण निधन हो चुका है। फिलहाल, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा का सुरक्षा घेरा 'चकनाचूर' होने पर होगी हाईलेवल मीटिंग, विजेंद्र गुप्ता उठा सकते हैं बड़ा कदम
यह भी पढ़ें- 17 वर्षीय नाबालिग को जीबी रोड पर बेचने जा रहा था आरोपी, दिल्ली महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने बचाया
यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 12 किए गिरफ्तार; बेचते थे फर्जी रोडसाइड असिस्टेंस पॉलिसी