Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दंगाें वाले उत्तर-पूर्वी दिल्ली से पहुंचे थे 15 हत्या आरोपी, FRS डेटा से खुला संसद मार्ग हिंसा का सच

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 08:53 AM (IST)

    जंतर मंतर पर हुए सीजेपी के प्रदर्शन में दिल्ली के विभिन्न जिलों से आए उपद्रवियों ने हंगामा किया, जिनकी पहचान फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम से हुई। इनमें उत ...और पढ़ें

    दिल्ली में हिंसा भड़काने वालों में शामिल थे खूंखार अपराधी। फोटो: आर्काइव

    दिल्ली में हिंसा भड़काने वालों में शामिल थे खूंखार अपराधी। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. सीजेपी प्रदर्शन में दिल्ली के विभिन्न जिलों से उपद्रवी शामिल

    2. फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम से हुई उपद्रवियों की पहचान

    3. उत्तर-पूर्वी जिले से 15 हत्या के आरोपित पहुंचे थे

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर मंतर पर चले काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में दिल्ली के विभिन्न जिलों से पहुंचे अराजक तत्वों ने मिलकर भीषण उपद्रव किया था। प्रदर्शन में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से सबसे अधिक उपद्रवी आए थे।

    किन इलाकों से सबसे ज्यादा उपद्रवी पहुंचे?

    दिल्ली पुलिस के फेश रिकाग्निशन सिस्टम (एफआरएस) कैमरे से की गई पहचान से तैयार आंकड़ों के मुताबिक उपद्रव में सबसे अधिक हत्या के आरोपित उत्तर-पूर्वी जिले और सबसे अधिक डकैती और लूट के आरोपित उत्तर पश्चिम जिले से आए थे।

    उत्तर-पूर्वी जिले में ही दिल्ली दंगा हुआ था। यहां से तमाम मुस्लिम बाहुल्य इलाके से बड़ी संख्या में अपराधी और असामाजिक तत्व इकट्ठा हुए थे जिनकी मंशा संसद तक पहुंचकर देश का महौल बिगाड़ने की थी, लेकर वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाये।

    कहां के अपराधियों की पहचान सबसे ज्यादा हुई?

    पुलिस के मुताबिक, उत्तर पूर्वी जिले के हत्या के मामलों में शामिल 15 अपराधी सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल थे। उत्तरी, बाहरी और उत्तर पश्चिम जिले से भी 13-13 हत्यारोपित प्रदर्शन में पहुंचे थे।

    इस प्रदर्शन में सबसे ज्यादा उत्तरी जिले के 285 अपराधी पहचाने गए हैं। लूट और डकैती के मामले में शामिल 38 आरोपित उत्तर पश्चिम जिले से आए थे। जिनकी दिल्ली पुलिस की एफआरएस कैमरे के जरिए पहचान की गई है।

    खबरें और भी

    झुग्गियों से भी पहुंचे उपद्रवी

    वहीं दिल्ली के रेलवे लाइनों के किनारे बसी झुग्गियों से भी सबसे अधिक अपराधी और असामाजिक तत्व उपद्रव करने में शामिल हुए थे। दिल्ली में रेलवे लाइनों के किनारे बड़ी संख्या में सरकारी जमीन को कब्जा कर झुग्गियां बसी हैं।

    इनमें बड़ी संख्या में अपराधी और असामाजिक तत्व रहते हैं। इन्हें कुछ राजनीतिक पार्टियों का संरक्षण प्राप्त है। आंकड़ों को देखें तो रेलवे किनारे की झुग्गियों में रहने वाले चोरी के 88 आरोपित भी प्रदर्शन में आए थे।

    इनके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न रेलवे स्टेशन थानों में केस दर्ज है। ये सभी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं अभी जमानत पर थे।

    प्रदर्शन में शामिल सबसे अधिक अपराधी

    जिला संख्या
    उत्तरी 285
    बाहरी 257
    उत्तर पश्चिम 256
    उत्तर पूर्वी 174
    पूर्वी 173
    दक्षिण पश्चिम 166
    शाहदरा 139
    मध्य 138
    दक्षिण पूर्वी 132
    पश्चिम 123
    द्वारका 102
    दक्षिण 89
    रोहिणी 80
    नई दिल्ली 53

    कुल योग (Total): 2,187

    हत्या के आरोपित

    जिला संख्या
    उत्तर पूर्वी 15
    उत्तरी 13
    बाहरी 13
    उत्तर पश्चिम 13
    दक्षिण पूर्वी 9

    कुल योग (Total): 63

    डकैती और लूट के आरोपित

    जिला संख्या
    उत्तर पश्चिम 38
    उत्तरी 34
    बाहरी 33
    उत्तर पूर्वी 30
    दक्षिण पश्चिम 22
    पूर्वी 19
    शाहदरा 18
    पश्चिम 17
    रोहिणी 13
    दक्षिण 11
    द्वारका 10

    कुल योग (Total): 245

    आर्म्स एक्ट के सबसे अधिक

    जिला संख्या
    उत्तर पश्चिम 47
    उत्तरी 37
    बाहरी 27
    पूर्वी 13

    कुल योग (Total): 124

    यह भी पढ़ें- AAP, सपा और भीम आर्मी ने भड़काई थी संसद मार्ग पर हिंसा, तीनों राजनीतिक दलों पर FIR; स्पेशल सेल करेगी जांच