Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    असम बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मानवीय पहल, JNU परिसर में बनाए गए राहत सामग्री संग्रह केंद्र

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 08:00 AM (IST)

    जेएनयू के छात्रों ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए एक राहत अभियान शुरू किया है। जेएनयू नार्थ-ईस्ट फोरम और जेएनयू छात्रसंघ मि ...और पढ़ें

    जेएनयू।

    जेएनयू।

    HighLights

    1. जेएनयू छात्रों ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत अभियान शुरू किया।

    2. जेएनयू परिसर में राहत सामग्री संग्रह केंद्र बनाए गए हैं।

    3. आवश्यक वस्तुओं और चिकित्सा सामग्री का दान करने की अपील।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जेएनयू के छात्रों ने राहत अभियान शुरू किया है। जेएनयू नार्थ-ईस्ट फोरम और जेएनयू छात्रसंघ ने मिलकर परिसर में राहत सामग्री को इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।

    अभियान के तहत जेएनयू के विभिन्न हास्टलों के गार्ड रूम और स्कूलों के गार्ड रूम को राहत सामग्री संग्रह केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों में छात्र, शिक्षक और कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार सामग्री जमा कर सकते हैं, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं जल्द से जल्द पहुंचाई जा सके।

    ये राहत सामग्री शामिल

    बता दें कि राहत सामग्री में गमबूट, मास्क, दस्ताने, मोजे, सैनिटाइजर, साबुन, सफाई सामग्री, बाल्टी, मग, रस्सियां, बैटरी सहित टार्च, मच्छरदानी, ओआरएस, सेनिटरी नैपकिन, डिटर्जेंट और चादरें जैसी जरूरी वस्तुएं शामिल हैं। इसके अलावा डेटाल, एंटीसेप्टिक क्रीम, पट्टियां, आयोडीन साल्यूशन और अन्य चिकित्सा सामग्री भी दान की जा सकेगी।

    यह भी पढ़ें- जेएनयू प्रशासन का बड़ा फैसला, विशेष परिस्थितियों में सितंबर 2026 तक हॉस्टल में रह सकेंगे एमफिल-पीएचडी छात्र

    छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय समुदाय से अधिक से अधिक संख्या में इस मानवीय पहल से जुड़ने की अपील की है। उनका कहना है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हजारों परिवारों को तत्काल राहत सामग्री की आवश्यकता है और सामूहिक सहयोग से उनकी मुश्किलों को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

    खबरें और भी