Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट, शाहदरा जीटी रोड बंद; दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 08:54 AM (IST)

    कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली यातायात पुलिस ने शाहदरा जीटी रोड को आम वाहनों के लिए बंद कर दिया है, जिससे आनंद विहार, सीमापुरी सहित कई सड़कों पर भीषण जा ...और पढ़ें

    कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली यातायात पुलिस ने शाहदरा जीटी रोड को आम वाहनों के लिए बंद कर दिया है।

    कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली यातायात पुलिस ने शाहदरा जीटी रोड को आम वाहनों के लिए बंद कर दिया है।

    HighLights

    1. कांवड़ यात्रा के कारण शाहदरा जीटी रोड बंद।

    2. पूर्वी दिल्ली में कई सड़कों पर लगा भीषण जाम।

    3. यातायात पुलिस ने 12 अगस्त तक रूट किए डायवर्ट।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली यातायात पुलिस ने रविवार को शाहदरा जीटी रोड आम वाहन चालकों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया। अप्सरा बार्डर से लेकर कश्मीरी गेट की ओर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है।

    इससे आनंद विहार, सीमापुरी, वजीराबाद रोड, विवेक विहार, शाहदरा, स्वामी दयानंद मार्ग, लोनी रोड समेत कई सड़कों पर जाम लगा। पांच मिनट का सफर तय करने में वाहन चालकों को आधे घंटे का समय लगा।

    कहां-कहां रूट डायवर्ट

    सोमवार को लोग घरों से निकलने से पहले यह जान ले पुलिस ने कहां-कहां रूट डायवर्ट किया हुआ है। शाहदरा जीटी रोड (कश्मीरी गेट से सीमापुरी) व इससे लिंक सड़कों पर भीषण जाम रहने की उम्मीद है। ऐसे में मेट्रो से सफर आसान रहेगा।

    सोमवार सुबह शाहदरा जीटी रोड पर वाहनों का आवागमन जारी था। डाक कांवड़ियों की संख्या अधिक होने से वाहन चालक जाम में फंस रहे। सड़क पर अलग लेन होने के बाद भी कांवड़िए बीच में चल रहे थे। उनकी वजह से वाहन चालक जाम में फंसे हुए थे। गर्मी में वाहन चालकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। दोपहर को यातायात पुलिस ने सड़क पर वाहनों का आवागमन ही बंद कर दिया।

    इस रूट पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित 

    12 अगस्त तक इस रूट पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। आनंद विहार व सीमापुरी से कश्मीरी गेट जाने वाली बसे शाहदरा जीटी रोड की जगह दूसरे मार्गों से जाएंगी। यातायात पुलिस उपायुक्त के रमेश ने बताया कि अप्सरा बार्डर के गोलचक्कर को बंद कर दिया या है।

    खबरें और भी

    आनंद विहार व सीमापुरी के वाहनों को जीटी रोड पर आने नहीं दिया जा रहा है। अंडरपास से वाहनों को निकाला जा रहा है। विवेक विहार व जगतपुरी से कैशव चौक पर आने वाले वाहनों को जीटी रोड पर आने नहीं दिया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि वाहन चालक सोमवार को घरों से निकलने से पहले पुलिस के एक्स हैंडल पर यातायात से जुड़ी जानकारी हासिल करें।

    पिछली साल की समस्या से पुलिस ने लिया सबक

    वर्ष 2025 में पहली बार कांवड़ यात्रा के दौरान शाहदरा जीटी रोड को बंद किया गया था। एक मार्ग पूरी तरह से बंद होने से यमुनापार में यातायात जाम हो गया था। पिछले साल वाहन चालकों को जो समस्या पेश आई थी उससे सबक लेते हुए भजनपुरा ट्रैफिक इंस्पेक्टर विकास कुमार ने कुछ बदलाव किए।

    सीलमपुर व धर्मपुरा लालबत्ती खुली रहेगी। मौजपुर से किसी वाहन चालक को गांधी नगर या पुरानी दिल्ली जाना है तो उन्हें धर्मपुरा से पुराना लोहा पुल से जाना होगा। शास्त्री पार्क चौक से गीता कालोनी व पुरानी दिल्ली जा सकते हैं। लेकिन कश्मीरी गेट यहां से नहीं जा सकेंगे।

    यह भी पढ़ें: 59 सेकंड की देरी पर भी ‘लेट’ और फिर 99.95% समयबद्धता... आखिर कैसे हांगकांग, पेरिस और न्यूयार्क से आगे निकली दिल्ली मेट्रो?